
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक पिछले 5 साल में देश के सिर्फ 5 राज्यों में ही पत्नियों ने 785 पतियों की हत्या (785 husbands were murdered कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले पांच सालों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार जैसे पांच राज्यों में कुल 785 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं, जहां पत्नियों ने अपने पतियों की हत्या की या हत्या की है या करवाई है।
उत्तर प्रदेश की पत्नियां पतियों को मारने में नंबर-1
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है यूपी यानी उत्तर प्रदेश का। यूपी को क्रिमिनल्स का गढ़ माना जाता है। उत्तर प्रदेश का क्राइम रेट देश में सबसे ज्यादा है। वहीं ये राज्य महिलाओं के क्राइम करने में सबसे ऊपर है। यहां की पत्नियों ने पांच साल में 275 मर्डर किये हैं। इसमें साल 2020 में 45, 21 में 52, 22 में 60, 23 में 55 और 2024 में सबसे ज्यादा 62 केस सामने आए हैं। यानी समय के साथ इसमें बढ़त होती जा रही है।
बिहार की बीवियां भी खूंखार बनीं
लिस्ट में दूसरा नंबर बिहार है। बिहार की बीवियां भी खूंखार बन गई है। बिहार में पिछले वर्ष 2024 में 42 पतियों की हत्या पत्नियों ने की। बिहार में साल 2020 में 30, फिर अगले साल 35, फिर 40, फिर 38 और 2024 में 42 पतियों की जान उनकी बीवियों ने ले ली।
पतियों की हत्या की मामले में राजस्थान पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। राजस्थान में वर्ष 2020 में 20, फिर 25, फिर 28, फिर 30 और पिछले साल 35 मर्डर के केस ऐसे सामने आए, जहां पत्नियों ने अपने पति की जान ले ली। राजस्थान में भी पत्नियों ने घातक तरीकों से पतियों की हत्या की है। इनमें से कुछ केस तो इतने ज्यादा खतरनाक हैं कि पुलिस अफसर तक दंग हैं। ऐसा कोई कैसे कर सकता है। पांच बड़े केस जो बेहद ही हैरान करने वाले हैं। बांसवाड़ा जिले के सल्लापोट इलाके में पिछले दिनों एक हत्याकांड का खुलासा हुआ। कई महीनों के बाद इसका पता उस समय चला जब पुलिस किसी मिसिंग केस की जांच कर रही थी। पता चला कि अरविंद नाम के व्यक्ति को उसकी पत्नी ने अपने जीजा धनपाल के साथ मिलकर डंडों से मरने तक पीटा। उसके बाद उसे घर में दफना दिया और वहां टॉयलेट बनवा दिया। उसी घर में कई महीनों तक जीजा के साथ अय्याशी करती रही। भरतपुर में नवम्बर 2022 में जो हुआ वह तो और भी खौफनाक था। पत्नी रीमा ने अपने पति पवन को अपने प्रेमी भूपेन्द्र के साथ मिलकर मार दिया। लाश को ठिकाने नहीं लगा सकी तो घर में ही डबल बैड पर छुपा दिया। उसके बाद वट सावित्री का व्रत आया तो पति की लंबी उम्र की कामना की। खीर.पुरी बनाई। पति की पूजा की और उसी बैड पर बैठकर व्रत खोला जहां पति की लाश पड़ी थी।
चौथे स्थान पर महाराष्ट्र और पांचवें पर मध्यप्रदेश
वहीं चौथे नंबर पर आता है महाराष्ट्र। जी हां, इस राज्य को चौथे नंबर पर रखा गया है। पांच साल के दौरान सौ केस आए हैं, जहां पत्नियों ने अपने पति की जान ले ली। इसके बाद पांचवें स्थान पर मध्यप्रदेश का नंबर आता है। यहां से पांच साल में ऐसे 87 मामले सामने आए हैं।
आइए जानते हैं ऐसी कुछ प्रमुख घटनाएं, जिनमें पत्नियों ने या तो अपने पति की हत्या कर दी या उनकी हत्या करवा दी।
इंदौर का राजा हत्याकांडः नीले ड्रम से बचे तो हनीमून में फंसे
रिश्ते और भरोसे के कत्ल का सबसे ताजा उदाहरण है इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड। 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी शादी के बंधन में बंधते हैं। दोनों हनीमून मनाने के लिए 20 मई को मेघालय के लिए निकले। 23 मई को अचानक दोनों का फोन बंद हो गया। 2 जून को राजा की लाश मेघालय के वेईसावडॉन्ग झरने के पास खाई में मिली और पत्नी गायब थी। पत्नी की खोजबीन शुरू हुई। दोनों के साथ क्या हुआ? कैसे हुआ? किसने किया? इन सवालों के जवाब कोई नहीं जानता था। मध्य प्रदेश से लेकर मेघालय तक पुलिस, परिवार समेत सियासी गलियारों में भी यह मामला सुर्खियां बटोने लगा। 23 मई को लापता होने के बाद 17 दिन से राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuwanshi) की कहानी सभी के लिए सस्पेंस बनी हुई है। मगर अब इस केस में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए।

राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री के पीछे कोई और नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी सोनम का हाथ था। सोनम के इस प्लान में 3 अन्य लोगों ने उसकी मदद की। पति को मौत के घाट उतारने के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली, जहां उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने 3 हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया और 1 अन्य साजिशकर्ता की तलाश जारी है। तो आइए जानते हैं राजा-सोनम की पूरी कहानी की शुरुआत कहां और कैसे हुई?

सौरभ हत्याकांड और नीला ड्रम का सच
इससे पहले मेरठ का सौरभ हत्याकांड ने लोगों को बदलते रिश्ते पर सोचने को मजबूर कर दिय़ा था। लोगों को इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आने के बाद विश्वास नहीं हो रहा था कि साथ पत्नी इतनी बेरहम दिल भी हो सकती है। इसी साल 3 मार्च को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। उसके शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट के साथ डालकर जमा दिया था। फिर मुस्कान और साहिल घूमने चले गए। जब दोनों लौटे तब सौरभ की हत्या का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों जेल में बंद है।

सांप काटने का नाटक और पति की हत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ में ही अमित हत्याकांड ने भी खूब सुर्खिय़ां बटोरी। अमित कुमार की पत्नी रविता नेने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया था। इस हत्या को हादसा साबित करने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया था और लोगों को बताने लगी कि अमित की सांप के काटने से मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविता का झूठ पकड़ा गया। उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित की गला घोंटकर हत्या की थी।

सऊदी से लौटे पति की हत्या, बैग में भरकर लाश को फेंका
मेरठ और बिजनौर की तरह देवरिया में भी पत्नी ने पति के मर्डर को अंजाम दिय़ा था। मृतक नौशाद सऊदी कमाने गया था। वह इसी साल अप्रैल में ही लौटा था। घर लौटने के बाद 10 दिन बाद ही नौशाद की पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। जानकारी सामने आई कि नौशाद के सऊदी अरब जाने के बाद त्नी का अफेयर उसी गांव में रहने वाले एक शख्स से हो गया। प्रेमी रिश्ते में भांजा लगता था। नौशाद, जब वापस गांव लौटा तो पत्नी ने भांजे प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके बाद शव को ट्राली बैग में भरकर गांव से 60 किलोमीटर दूर फेंका दिया।

हरियाणा के भिवानी में रिल्स क्विन पत्नी ने पति को दी दर्दनाक मौत
हरियाणा का प्रवीण हत्याकांड भी इस साल सुर्खियों में रहा। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड उसकी पत्नी रवीना (Raveena) और उसका आशिक सुरेश निकला। प्रवीण की पत्नी रवीना रिल्स बनाने की दिवानी थी। अक्सर अपने रिल्स बनाकर सोशल मीडिया में शेयर करती थी। सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसकी पहचान सुरेश से हुई। इसी दौरान रवीना और आशिक सुरेश एक दूसरे के नजदीक आ गए। दोनों के बीच जिस्मानी संबंध बनने लगे। इसके बाद रवीना ने पति प्रवीण को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया। दोनों ने मिलकर प्रवीण की हत्या कर दी और उसके बाद शव को नहर के पास फेंक आया। परिवार के पूछने पर कई दिनों तक गुमराह करती रही। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।