मैरिज होम के कमरे में नहीं लगा था एसी…दुल्हन ने लगा दिया दहेज का मुकदमा… ˌ

मैरिज होम के कमरे में नहीं लगा था एसी…दुल्हन ने लगा दिया दहेज का मुकदमा… ˌ
There was no AC in the room of the marriage home…the bride filed a dowry case

आगरा। एसी नहीं लगा होने पर घरवालों ने दूल्हे पक्ष से शिकायत की। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आगरा के शमसाबाद में मैरिज होम के कमरे में एसी न होने पर दुल्हन का पारा चढ़ गया। शादी करने से मना कर दिया। रिश्तेदारों में हलचल मच गई और दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

कस्बे के मनोज का संबंध फिरोजाबाद की लड़की से तय हुआ था। सात जून को शादी के लिए दुल्हन पक्ष शमसाबाद आया था। यहां पर एक मैरिज होम में ठहराया गया। जो कमरा दुल्हन के लिए था, वहां पर एसी नहीं लगा था। इस पर दुल्हन ने नाराजगी प्रकट की।

उसके घरवालों ने दूल्हे पक्ष से शिकायत की। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इस बीच दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन पक्ष बिना शादी के वापस लौट गया।

दुल्हन की मां ने पुलिस को अधिक दहेज मांगने का शिकायती पत्र दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार दोनों पक्षों में दहेज के सामान को लेकर समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *