Saturday, April 11, 2026
Viral

OMG! चार घंटे की कमाई 7850 रुपए… ऑस्ट्रेलिया में महिला कर रही ये काम, रोज हो रही मालामाल

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली एक भारतीय महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. वजह है उसका एक वीडियो, जिसमें उसने बताया कि उसने सिर्फ कुछ घंटों में फूड डिलीवरी का काम करके कितनी कमाई की. इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों के बीच उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई. जिसके बाद लोगों ने उस पर कई तरह के रिएक्शन दिए. रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का नाम मुस्कान है, जिसने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया.

OMG! चार घंटे की कमाई 7850 रुपए… ऑस्ट्रेलिया में महिला कर रही ये काम, रोज हो रही मालामाल
OMG! चार घंटे की कमाई 7850 रुपए… ऑस्ट्रेलिया में महिला कर रही ये काम, रोज हो रही मालामाल

इस वीडियो में वो अपने पूरे काम के दौरान की झलक दिखाती है और बताती है कि उसका दिन कैसे बीता. वीडियो की शुरुआत में वह कहती है कि वह फिर से डोरडैश के जरिए डिलीवरी करने जा रही है. जैसे ही उसने काम शुरू किया, उसे केएफसी का 13 डॉलर का ऑर्डर मिला. इसके बाद धीरे-धीरे उसे और भी अच्छे ऑर्डर मिलने लगे. मुस्कान के मुताबिक, सिर्फ 2 से 2.5 घंटे के भीतर ही उसने 74 डॉलर कमा लिए थे. ये सुनकर कई लोगों को हैरानी हुई, क्योंकि इतनी कम अवधि में इतनी कमाई काफी अट्रैक्टिव लगती है.

कितना कमाया आखिर?

वो आगे बताती है कि उसे एक ऑर्डर वूलवर्थ्स से उठाना था, जिसे लेने में सिर्फ चार मिनट लगे, और डिलीवरी लोकेशन भी महज पांच मिनट की दूरी पर थी. यानी काम में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लग रही थी. वीडियो में मुस्कान ने अपने अनुभव को बहुत सहज तरीके से शेयर किया. उसने बताया कि काम के दौरान उसे भूख भी लगी, तो उसने खुद के लिए डोमिनोज़ का पिज्जा खाया. इसके बाद वह फिर से डिलीवरी करने में जुट गई. इस तरह वह लगातार काम करती रही और अपने ऑर्डर पूरे करती रही.

दिन के अंत में उसने अपनी कुल कमाई के बारे में बताया. मुस्कान ने बताया कि उसने लगभग चार घंटे या थोड़ा ज्यादा समय काम किया और इस दौरान उसने कुल 120 डॉलर कमा लिए. अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें, तो यह करीब 7,800 से 8,000 रुपये के आसपास बैठता है. इतनी कम अवधि में इतनी कमाई ने लोगों का ध्यान खींचा और कई लोग इस बारे में सोचने लगे कि विदेशों में गिग जॉब्स कितनी फायदेमंद हो सकती हैं.

वीडियो के आखिर में मुस्कान ने बताया कि शाम करीब 6 बजे उसने काम बंद कर दिया. उसने यह भी कहा कि वह ज्यादा थकी हुई नहीं थी, बल्कि उसका मन नहीं कर रहा था आगे काम करने का. इसके बाद वह एक झील के किनारे जाकर आराम करने लगी और कुछ समय खुद के लिए बिताया. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प रहीं. कुछ लोगों ने उसकी कमाई की तारीफ की और कहा कि इतने कम समय में इतनी अच्छी इनकम होना वाकई शानदार है. वहीं कुछ लोगों ने इस काम के पीछे छिपी चुनौतियों की ओर भी ध्यान दिलाया.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Muskan😇 (@muskan.y20) द्वारा साझा की गई पोस्ट

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply