Saturday, April 11, 2026
Viral

Viral: बदलते वर्क कल्चर की सच्चा मेल हुआ वायरल, बंदे ने गजब तरीके से मांगी अपने बॉस से छुट्टी

आज के दौर में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है. ऐसे में छुट्टी लेने के कारण भी बदलते नजर आ रहे हैं. आमतौर पर लोग ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए बीमारी, पारिवारिक कार्यक्रम या किसी जरूरी काम का हवाला देते हैं. ये कारण सुनने में सामान्य लगते हैं और आसानी से स्वीकार भी किए जाते हैं. लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है और वर्क कल्चर में आ रहे बदलाव की झलक भी दिखाई है.

Viral: बदलते वर्क कल्चर की सच्चा मेल हुआ वायरल, बंदे ने गजब तरीके से मांगी अपने बॉस से छुट्टी
Viral: बदलते वर्क कल्चर की सच्चा मेल हुआ वायरल, बंदे ने गजब तरीके से मांगी अपने बॉस से छुट्टी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ईमेल का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है. इस ईमेल में एक कर्मचारी ने सिर्फ एक दिन की छुट्टी मांगी है, लेकिन उसकी वजह थोड़ी अलग और दिलचस्प है. उसने अपने मेल में साफ-साफ लिखा कि उसकी मेड बीमार है और इस पूरे हफ्ते काम पर नहीं आएगी. यह बात तो समझ में आने वाली थी, लेकिन इसके बाद जो कारण उसने बताया, वही इस पोस्ट को खास बनाता है.

क्या किया था आखिर मेल?

कर्मचारी ने आगे लिखा कि उसके घर पर हाल ही में वीकेंड पार्टी हुई थी, जिसकी वजह से घर काफी गंदा हो गया है. चूंकि मेड नहीं आ रही है, इसलिए उसे खुद ही घर की सफाई करनी पड़ेगी. इस काम के लिए उसे एक दिन की छुट्टी चाहिए, ताकि वह घर को व्यवस्थित कर सके और फिर पूरी तरह से मानसिक रूप से तैयार होकर काम पर लौट सके. उसने अपने मेल में यह भी जोड़ा कि साफ-सुथरे माहौल में रहना उसके लिए जरूरी है, क्योंकि इससे वह बेहतर तरीके से काम कर पाता है. इसलिए वह चाहता है कि उसे एक दिन का समय मिल जाए, जिससे वह अपने घर की सफाई कर सके और अगले दिन से ताजगी के साथ काम शुरू कर सके.

इस ईमेल ने इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है. कई लोग इस कर्मचारी की ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं. उनका मानना है कि अक्सर लोग छुट्टी लेने के लिए बहाने बनाते हैं या सच्चाई छिपाते हैं, लेकिन इस व्यक्ति ने बिना किसी झिझक के अपनी वास्तविक स्थिति बता दी. यही बात लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में इस तरह की छुट्टी को नया नाम भी दे दिया है.

यहां देखिए पोस्ट

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply