सिर्फ दलिया खा-खाकर इस लड़की घटा लिया 38 KG वजन, प्रेग्नेंसी के बाद हो गई थी इतनी !

प्रेग्नेंसी के बाद अधिकतर महिलाएं बढ़ते वजन से परेशान रहती हैं। बच्चे की डिलीवरी के बाद महिला पहले जैसा बॉडी शेप नहीं बना पति है। यह अधिक वजन कई बीमारियों को भी दावत देता है। यदि आप भी इससे जूझ रही हैं तो 31 वर्षीय मीतू त्यागी से प्रेरणा ले सकती हैं।

सिर्फ दलिया खा-खाकर इस लड़की घटा लिया 38 KG वजन, प्रेग्नेंसी के बाद हो गई थी इतनी !

मीतू एक सर्टिफाइड न्यूट्रीशनिस्ट और हेल्थ कोच हैं। प्रेग्नेंसी के बाद उनका वजन इतना अधिक बढ़ गया था कि वे ठीक से सीढ़ियाँ भी नहीं चढ़ पाती थी। ऊपर से उन्हें थायरॉयड और पीसीओडी जैसी बीमारियों ने घेर लिया था। इससे उनका आत्मविश्वास और ऊर्जा स्तर बहुत कमजोर हो गया। हालांकि मितू ने इसे बदलने की ठान ली। उन्होंने तय किया कि चाहे कुछ भी हो जाए वे अपना वजन कम करेंगी।

Image courtesy : Times of India

वजन कम करने के लिए उन्होंने अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ अहम बदलाव किए। वे नियमित रूप से व्यायाम करने लगी। इसने उनका वजन कम करने में अहम रोल निभाया। मितू बताती हैं कि यदि आप रोजाना नियम से एक्सरसाइज करते हैं तो आपको अपनी हेल्थ में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं।

इसके अलावा आपकी डाइट भी वजन कम करने में अहम भूमिका निभाती है। अपने आहार में क्विनोआ जैसे सुपरफूड्स शामिल करना अच्छा ऑप्शन होता है। वहीं काली मिर्च की चाय पीने से भी वजन कम करने में हेल्प मिलती है। यदि आप मितू का डेली डाइट प्लान जानना चाहते हैं तो वह इस प्रकार है।

वे ब्रेकफास्ट में बेसन का चिल्ला, ओट्स, पोहा या फिर सेंडविच खाती हैं। लंच में लूटेन फ्री चपाती विथ सीजनल सब्जी और एक कटोरी दही लेती हैं। डिनर की बात करें तो वे बिना चीनी वाली मखाने की खीर या एक कटोरी दलिया या क्विनोआ खाती हैं। वहीं वर्कआउट के पहले भीगे हुए नट्स या फिर सेब जबकि वर्कआउट के बाद चुकंदर का जूस लेती हैं।

एक्सरसाइज में वह सप्ताह में छह दिन वेट ट्रेनिंग, पाइलेट्स, स्पॉट जंपिंग, स्किपिंग करती थी। इसके अतिरिक्त वे योग भी करती थी। प्रेग्नेंसी की वजह से वे 98 किलो की हो गई थी। लेकिन इस डाइट प्लान और व्यायाम के चलते उन्होंने एक साल में 38 किलो वजन घटा लिया।

वजन कम करने के बाद उनके पहले वाला आत्मविश्वास लौट आया है। वे बताती हैं कि सही आहार और व्यायाम से आप न सिर्फ वजन कम कर सकते हैं बल्कि पीसीओडी, थायरॉइड जैसी समस्याओं से छुटकारा भी पा सकते हैं।