Varanasi: एस.एस राजामौली की अगली फिल्म ‘वाराणसी’ है. यह भारतीय सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. जिसका बजट ही 1200-1300 करोड़ रुपये के आसपास है. फिल्म का लंबे वक्त से काम किया जा रहा है. महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा अब तक किसी भी स्टार का नाम फिल्म से सामने नहीं आया है. पर हां, प्रकाश राज ने बताया था कि वो फिल्म में महा शिव भक्त का रोल करने वाले हैं. हाल ही में ‘वाराणसी’ के विलेन पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने हिस्से का फिल्म में काम खत्म किया है. वहीं, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लगातार लगे हैं. यह फिल्म एक ही पार्ट में बनने वाली है, जिसमें ‘रामायण’ का पूरा एपिसोड दिखाया जाएगा. खुद राजामौली ने बताया था. पर अब महेश बाबू के साथ धोखे वाली कहानी का सच क्या है.

यह पहली बार है, जब एस.एस राजामौली और साथ में काम रहे हैं. अब पता लगा कि फिल्म में एक स्पेशल गाना भी होने वाला है, तो फिर उसके लिए राजामौली किसे कास्ट करने वाले हैं? कहा जा रहा है कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री करवाने पर चर्चा हो रही है. पर फिलहाल एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है. खैर, राजामौली रामायण और महाभारत को अफ्रीकी जंगल के बैकग्राउंड के साथ मिला रहे हैं, जो कि हर किसी के लिए रोमांचक है.
‘वाराणसी’ में महेश बाबू का सबसे बड़ा दुश्मन?
दरअसल ‘वाराणसी’ का अबतक जो अपडेट सामने आया है, उस हिसाब से महेश बाबू की फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन ही हैं. साथ ही प्रियंका चोपड़ा का किरदार भी नेगेटिव शेड वाला बताया जा रहा है, जो डकैत के किरदार में दिख सकती हैं, एक इंटरव्यू में तीनों स्टार्स ने खुद अपडेट दिया था. इसी बीच एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि फिल्म की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी. अब इस बात पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि महेश बाबू का विलेन कौन होगा? वो फिल्म में उन्हें किस तरह परेशान करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शुरुआत ‘वाराणसी’ की पवित्र जगह से शुरू होती है, जहां महेश बाबू के करीबी साथी उन्हें धोखा देता है. एस.एस राजामौली ने इस धोखे को ज्यादा असरदार बनाया है, ताकी उससे कनेक्ट किया जा सके. और उसमें इमोशंस को जोड़ा गया है.
कहा जा रहा है कि इसी जगह से कहानी में एक नया मोड आएगा.एक इंटरनेशनल एडवेंचर है, जिसका बैकग्राउंड ही अफ्रीकी जंगल है. साथ ही राजामौली ने इसे वाराणसी में हुए धोखे से जोड़ दिया है. फिल्म में सुकुमारन का रोल हाइलाइट रहेगा, जिसकी हर कोई बात करता दिखेगा. पर वो फिल्म में शुरू से महेश बाबू के दुश्मन बने दिखेंगे या दोस्त बनकर धोखा देंगे. यह अब भी क्लियर नहीं है.




