हर साल रेगुलर ब्लड टेस्ट करवाने चाहिए। इससे शरीर के अंदर पनप रही बीमारियों का सही वक्त पर पता चल जाता है। जिससे इलाज आसान बन जाता है। डॉक्टर शिल्पा ने 30 साल की उम्र के बाद 5 ब्लड टेस्ट को जरूरी बताया है।सारे डॉक्टर एक ही सलाह देते हैं कि आपको रेगुलर टेस्ट करवाने चाहिए। इससे किसी भी बीमारी को शुरुआत में ही पकड़ा जा सकता है। लेकिन कुछ टेस्ट इतने महंगे होते हैं कि जेब पर भारी पड़ जाते हैं। हालांकि ब्लड टेस्ट सबसे सस्ते होते हैं।
लोगों को लगता है कि पूरे शरीर का हाल ब्लड टेस्ट से नहीं पता चल सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कैंसर जैसी बड़ी बीमारी के बारे में यह टेस्ट सलाह दे सकते हैं। रजिस्टर्ड न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा ने 30 साल के बाद 5 जरूरी ब्लड टेस्ट के बारे में बताया है।30 के बाद जरूर करवाएं ये 5 ब्लड टेस्ट
फुल थायराइड पैनल

यह टेस्ट महिलाओं को जरूर करवाना चाहिए। डॉक्टर शिल्पा के मुताबिक आपको थायराइड टेस्ट में टीएसएच, फ्री टी3 और फ्री टी4 करवाने चाहिए। आमतौर पर आपका केवल टीएसएच करवाया जाता है, जो कि पर्याप्त नहीं है। सही रिपोर्ट के लिए फ्री टी3 और फ्री टी4 की वैल्यू लेना जरूरी है।
इंफ्लामेटरी मार्कर

इससे पता चलता है कि आपकी बॉडी में कितनी इंफ्लामेशन हो रही है या कितनी क्रॉनिक डिजीज है। कई सारे शोध बताते हैं कि बढ़े हुए इंफ्लामेटरी मार्करकैंसर का खतराबता सकते हैं। हालांकि इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, सही रिजल्ट के लिए डॉक्टर से बात करें।
एडवांस्ड लिपिड प्रोफाइल

इस टेस्ट में आपका एलडीएल, एचडीएल, ट्राइग्लिसराइड, टोटल कोलेस्ट्रॉल का पता चलता है। खून में इनका बढ़ना स्ट्रोक और कार्डियोवैस्कुलर रिस्क की चेतावनी देता है।
मेटाबॉलिक पैनल

इस टेस्ट में एचपी ए1सी, फास्टिंग, पीपी, इंसुलिन रेजिस्टेंस टेस्ट होता है। यह बहुत जरूरी मार्कर हैं। जो डायबिटीज और कई सारी मेटाबॉलिक डिजीज का बता सकते हैं।
हॉर्मोन पैनल

पुरुष और महिलाओं को शरीर में हॉर्मोन का लेवल सही रखना चाहिए। इनके बिगड़ने से कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं। इसमें टेस्टोस्टेरोन, फ्री टेस्टोस्टेरोन, एस्ट्राडिओल, एस्ट्रोन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल देखा जाता है।
डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।