Salman On Anant Ambani: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान लंबे वक्त से अपने दो प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. पहली फिल्म ‘मातृभूमि’, जो इसी साल रिलीज होगी. जबकि, दिल राजू की फिल्म का भी ऐलान कर चुके हैं, जिसे वामशी पेडिपल्ली बना रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान अपने लेटेस्ट लुक को लेकर छा गए हैं. जी हां, वो हाल ही में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के बर्थडे बैश में नजर आए थे. जहां सलमान को चश्मा पहने देखकर फैन्स पागल हो गए. उनके लुक ने फैन्स को ‘हम दिल दे चुके’ वाले किरदार की याद दिला दी. फिलहाल तो एक्टर ने अनंत अंबानी को बर्थडे विश किया है, वो भी एकदम अलग अंदाज में. उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है.

दरअसल ने कुछ घंटे पहले भी अनंत अंबानी के लिए एक स्पेशल पोस्ट लिखा था. वो उन्हें अपना छोटा भाई कहते हैं. जहां वो कुर्सी पर बैठे अनंत अंबानी को गले मिल रहे हैं. साथ ही एक्टर ने उन्हें कसकर पकड़ा हुआ है. पर नए पोस्ट पर उनका जो कैप्शन है, वो चर्चा में बना है. जानिए क्या कुछ लिखा?
सलमान खान ने अनंत पर लुटाया प्यार
सलमान खान ने अनंत अंबानी को बर्थडे विश किया. साथ ही कैप्शन में लिखा कि- ये बात सुनो, अगर याददाश्त कमजोर हो तो लिख लो. यह आदमी देश को भी उठाएगा. LONG LIVE माय यंगर ब्रदर अनंत… दिल और दिमाग का अनंत अंबानी, Pure Soul. इस तस्वीर पर लोग इसलिए प्यार लुटा रहे हैं, क्योंकि सलमान खान उनके कंधे पर चढ़े हुए दिख रहे हैं. दरअसल सलमान खान की हमेशा से अनंत अंबानी के साथ अच्छी बॉन्डिंग रही है. जहां रणबीर कपूर और आकाश अंबानी बहुत अच्छे दोस्त हैं, तो वहीं बॉलीवुड के ‘खान’ भी अंबानी फैमिली से जुड़े रहते हैं.
View this post on Instagram
खैर, सलमान खान को लेकर हाल ही में जानकारी मिली थी कि उनकी नई फिल्म में राजपाल यादव की एंट्री हो गई है. कुछ दिन पहले ही एक्टर ने उन्हें सपोर्ट किया था, जिसके बाद दिल राजू वाले प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबरें हैं. पर उससे पहले ही सबको ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट का इंतजार है.





