Viral Video: कहते हैं कि कला की कोई सीमा नहीं होती, और इस बात को सच कर दिखाया है भारत की टैलेंटेड डांसर हरिणी ने. हाल ही में अमेरिका के लास वेगास में आयोजित ‘रेड बुल डांस योर स्टाइल’ (Red Bull Dance Your Style) कॉम्पिटिशन में उन्होंने हिस्सा लिया, जिसका सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. लेकिन जिस बात ने हरिणी के परफॉर्मेंस को सबसे खास बनाया, वो था उनका अंदाज. उन्होंने अपनी कला का ऐसा प्रदर्शन किया कि लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी पहने हुए हरिणी ने जब भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘भरतनाट्यम’ (Bharatanatyam) की मुद्राओं को हिप-हॉप के बीट्स के साथ मिलाया, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा. सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘Ate and left no crumbs’ यानी पूरी तरह से छा जाना कह रहे हैं.
वीडियो में आप देखेंगे कि शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और हिप-हॉप की एनर्जी का बेजोड़ तालमेल और साड़ी में जिस सहजता से हरिणी ने मुश्किल स्टेप्स और ट्वर्किंग की, उसने विदेशी दर्शकों को अचंभित कर दिया. विदेशियों ने इंडियन कल्चर के इस आधुनिक अवतार का जमकर स्वागत किया.
हालांकि, वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं. एक ने लिखा, आपके मूव्स लावजवाब हैं. आप भारत को प्राउड फील रहा रही हैं. दूसरे ने कहा, हिप पॉप और क्लासिकल डांस का ऐसा फ्यूजन पहले कभी नहीं देखा. वहीं कुछ नेटिजन्स ने शास्त्रीय नृत्य को पवित्र बताते हुए इसे वेस्टर्न स्टाइल के साथ मिक्स करने पर आपत्ति जताई और परंपरा को बचाने की अपील की.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





