Numerology : इस दिन जन्मी लडकियां अपने पार्टनर के प्रति होती हैं वफादार, जानिए इनकी !

Ankjyotish: अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है, जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। इसी के (lucky girls) चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंकशास्त्र के अनुसार इस डेट ऑफ बर्थ पर जन्मी लडकियां अपने पति के दिल पर राज करती हैं आइए जानते हैं इन लडकियों की खास विशेषताएं…

Numerology : इस दिन जन्मी लडकियां अपने पार्टनर के प्रति होती हैं वफादार, जानिए इनकी !

 अंक ज्योतिष एक अद्भुत विज्ञान है, जिसके माध्यम से जन्म तिथि के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, गुण, दोष और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें मूलांक का बेहद अधिक महत्व है। इसका निर्धारण जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर (date of birth prediction) किया जाता है। इस शास्त्र के मुताबिक, मूलांक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है और उसके स्वभाव, रुचियों और यहां तक कि भाग्य को भी प्रभावित कर सकता है। इसी के चलते हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मुलांक पर जन्मी लडकियां अपने पति के लिए बेहद वफादार साबित होती हैं। 


अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट से उसके व्यक्तित्व, लव लाइफ, करियर लाइफ, स्वास्थ्य लाइफ यहां तक की उसकी आर्थिक लाइफ के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। कहते हैं जन्म तारीख (lucky girls astrology) व्यक्ति के सारे राज खोल देती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी लड़कियों के बारे में जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21 या फिर 30 होती है। ऐसी लड़कियां अपने लव पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित मानी जाती हैं। ये उनकी हर खुशी का ख्याल रखती हैं। इन्हें भी बेहद चाहने वाला साथी मिलने के आसार रहते हैं।


बता दें कि किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 3 होता है। इसी के चलते इन दिनों में जन्मी लडकियां बेहद ही मेहनती और समझदार होती हैं। ये लडकियां अपनी मेहनत से किसी (number prediction) भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। इनका दिल साफ होता है ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें भाग्य का खूब साथ मिलता है। ये अपने पार्टनर की काफी केयर करती हैं। कहते हैं इनसें शादी करके इनके पति की किस्मत भी चमक जाती है।

इतना ही नहीं बल्कि ये लडकियां अपने परिवार और प्रोफेशनल जिंदगी में भी अच्छा तालमेल बनाकर रख सकती हैं। ये हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाती हैं। इन लडकियों में साहस और बहादुरी कुट-कुट कर भरी (lucky date) होती हैं। ये साहसी और निडर होती हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। इसी के चलते ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये दूसरों की मदद करने के लिए भी हमेशा तैयार रहती हैं।

इन लडकियों में काम करने का इतना जुनून होता हैं कि ये लडकियां नौकरी और व्यापार दोनों में अपना नाम रोशन करती हैं। ये अपने पति (lucky people) के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। शादी के बाद भी ये अपने करियर के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहती हैं। ये अच्छी पत्नी और अच्छी बहू साबित होती हैं।