
Mahabharat Sites: प्राचीन भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक महाभारत केवल धर्म और युद्ध ही नहीं बल्कि ईश्वर के मार्गदर्शन की भी कहानी है. साथ ही यह महान गाथा वास्तविक भूगोल की भी गहराई से भी जुड़ा है. पूरे भारत में ऐसी जगहें है जहां आज भी इस महान इतिहास का प्रमाण मिलते हैं. आइए जानते हैं आज भी जीवंत महाभारत की 5 जगहों के बारे में…
युद्धक्षेत्र
कुरुक्षेत्र महाभारत का सबसे प्रतिष्ठित स्थल है. यह वहीं मैदान या युद्धक्षेत्र हैं जहां पर कौरवों और पांडवों के बीच भीषण युद्ध लड़ा गया था. साथ ही यहीं वह जगह जहां पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था. आज भी अगर आप यहां जाते हैं तो आपको महान इतिहास की अनुभूति होगी.
द्वारका
महाभारत में भगवान कृष्ण के राज्य के रूप में द्वारका का विशेष स्थान है. आज भी यह शहर द्वारकाधीश मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध है. ऐसा माना जाता है की पास में ही बेट द्वारका है जो श्री कृष्ण का निवास स्थान था. आज भी द्वारका रहस्य, इतिहास और आस्था का विषय है.
एकचक्रा
महाभारत के अनुसार वनवास के वर्षों के दौरान पांडव पश्चिम बंगाल के एक छोटे से गांव एकचक्रा में रुके थे. यहां पर भीम और द्रौपदी को समर्पित मंदिर भी हैं.
मणिपुर
मणिपुर में ही अर्जुन ने राजकुमारी चित्रांगदा से विवाह किया था जिस पर बाद में उनके बेटे बब्रुवाहन से शासन किया. यहां जाने से आपको इस महान इतिहास को जानने का मौका मिलता है.
गांधार
महाभारत का इतिहास आज के अफगानिस्तान तक फैला हुआ था. इसे कौरवों की माता गांधारी का देश माना जाता है. गांधार आज भी महाभारत की सभी पहेलियों में से एक बना हुआ है.