Saturday, April 11, 2026
Health

इस उम्र में हुई Vitamin D की कमी बढ़ा सकती है दिमाग की उम्र, स्टडी में दावा

विटामिन डी की कमी से शरीर में केवल हड्डियों से संबंधित समस्या नहीं होती बल्कि ये दिमाग पर भी असर डालता है. नई रिसर्च के मुताबिक, इस विटामिन की कमी से दिमाग की उम्र ( ब्रेन एजिंग) तेजी से होती है. यह नवर्स सिस्टम पर भी असर डाल सकता है. यादादश्त कम होने का रिस्क भी बढ़ जाता है. रिसर्च में एक खास उम्र वालों में इसका खतरा ज्यादा बताया गया है.

इस उम्र में हुई Vitamin D की कमी बढ़ा सकती है दिमाग की उम्र, स्टडी में दावा
इस उम्र में हुई Vitamin D की कमी बढ़ा सकती है दिमाग की उम्र, स्टडी में दावा

अमेरिकन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, 30 से 40 की उम्र में की कमी आगे चलकर दिमाग की उम्र बढ़ने का कारण बन सकती है. इस विटामिन की कमी से फोकस और सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होने का रिस्क रहता है. विटामिन डी की कमी से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है. इससे एंग्जाइटी और डिप्रेशन का भी रिस्क हो सकता है.

विटामिन डी की कमी का ब्रेन से क्या कनेक्शन है

रिसर्च में बताया गया है कि विटामिन D ब्रेन की सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है. जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है तो इनपर असर पड़ने लगता है. इससे ब्रेन एजिंग से लेकर अन्य समस्याएं होने लगती है. इसका ज्यादा असर उन लोगों पर होता है जिनके शरीर में विटामिन डी का लेवल कम है और जो लोग लंबे समय तक ऑफिस में रहते हैं.

30 से 40 उम्र वालों को ज्यादा खतरा क्यों?

स्टडी में 25 से 50 साल की उम्र वाले लोगों को शामिल किया गया था. इसमें देखा गया है कि 30 से 40 साल की उम्र वालों में विटामिन डी का लेवल कम है. इसका कारण यह है कि इन लोगों में खानपान का सही डाइट फॉलो करने का ट्रेंड नहीं है. इनमें कई लोग ऐसे हैं जो धूप में नहीं निकलते हैं. जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो न्यूरॉन्स (brain cells) पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे उम्र बढ़ने के साथ-साथ मानसिक क्षमताओं में गिरावट तेज हो सकती है।

क्या करें?

  • रोजाना कुछ समय धूप में जरूर बिताएं
    दूध और अंडा डाइट में शामिल करें
    विटामिन डी की कमी के लक्षणों पर ध्यान दें
    जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply