Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Sara Arjun In Madhubala Role: ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन की चमकी किस्मत, संजय लीला भंसाली की फिल्म में बनेंगी मधुबाला

Sara Arjun In Madhubala Role: आदित्य धर की धुरंधर 2 में लीड फीमेल एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली सारा अर्जुन के हाथ एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है. पाकिस्तानी लड़की का रोल निभाने के बाद अब सारा अर्जुन बॉलीवुड की आइकॉनिक अदाकारा मधुबाला का किरदार निभाती नज़र आएंगी. निर्देशक जस्मीत के रीन एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं. इस प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Sara Arjun In Madhubala Role: ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन की चमकी किस्मत, संजय लीला भंसाली की फिल्म में बनेंगी मधुबाला
Sara Arjun In Madhubala Role: ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन की चमकी किस्मत, संजय लीला भंसाली की फिल्म में बनेंगी मधुबाला

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल जस्मीत की ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन के स्टेज पर है. इसी साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. फिल्म हिंदी सिनेमा के गोल्डन एरा की कहानी कहेगी. इसमें सारा को जैसी दिग्गज अदाकारा को स्क्रीन पर प्ले करने का मौका मिलने वाला है, जो उनके लिए एक बड़े मौका है और साथ में बड़ी चुनौती भी.

रिपोर्ट में सोर्स ने प्रोजेक्ट को लेकर बताया, “मधुबाला के कैरेक्टर को सच्चाई के साथ निभाने के लिए को फिजिकल ट्रांसफोर्मेशन से गुज़रना होगा. कॉस्ट्यूम डीटेलिंग से लेकर बोली की ट्रेनिंग (डायलेक्टर ट्रेनिंग) और लुक टेस्ट तक, उस दौर को सटीक तरीके से दिखाने के लिए मेकर्स कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं.”

आलिया के साथ बना चुकी हैं ये फिल्म

इस फिल्म के जरिए मेकर्स मधुबाला को ट्रीट देने की तैयारी में हैं. जस्मीत के रीन इससे पहले आलिया भट्ट और विजय वर्मा स्टारर डार्लिंग्स का निर्देशन कर चुकी हैं. उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी.

अपने दौर की सबसे बड़ी अदाकारा हैं मधुबाला

1950-60 के दौर में मधुबाला को हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी अदाकारा बताया जाता था. उस दौर में वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में से एक थीं. करीब दो दशक के अपने करियर में उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. मधुबाला ने फिल्म बसंत से 1942 में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर करियर शुरू किया था. उनकी आखिरी फिल्म शराबी थी, जो 1964 में रिलीज़ हुई. दिल की बीमारी के कारण 23 फरवरी 1969 को उनका निधन हो गया था. अपने करियर में मुगल-ए-आजम, बरसात की रात, हावड़ा ब्रिज और चलती का नाम गाड़ी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply