Viral

मुनीर से जुड़े सवाल पूछने पर पत्रकार से बोले पाकिस्तान के गृह मंत्री- घर में सब खैरियत?

पाकिस्तान में सेना प्रमुख आसिम मुनीर से जुड़े सवाल पूछने पर गृह मंत्री मोहसीन नकवी ने उस पत्रकार के परिवार का ही हालचाल पूछ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, मोहसीन नकवी बुधवार को विपक्षी नेता फजल-उर रहमान से मिलने गए थे. इस मुलाकात के बाद जब वे बाहर आए तो पत्रकार ने पूछा कि क्या इसमें मुनीर की रजामंदी थी? इस पर मोहसिन ने कहा कि आपके घर में सब खैरियत हैं न?

मुनीर से जुड़े सवाल पूछने पर पत्रकार से बोले पाकिस्तान के गृह मंत्री- घर में सब खैरियत?
मुनीर से जुड़े सवाल पूछने पर पत्रकार से बोले पाकिस्तान के गृह मंत्री- घर में सब खैरियत?

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसीन नकवी को आसिम मुनीर का करीबी माना जाता है. ऐसे में नकवी के यह जवाब काफी सुर्खियां बटोर रही है. के पत्रकार नादिर बलोच ने यह वीडियो शेयर किया है. सवाल पूछने वाले पत्रकार की पहचान हैदर सिराजी के रूप में हुई है.

पत्रकार ने मोहसीन से 2 सवाल पूछे थे

पाकिस्तान के पत्रकार हैदर सिराजी ने मोहसीन नकवी से 2 सवाल पूछे थे- पहला, ऐसा कहा जाता है कि सेना नहीं चाहती है कि सत्ता के लोग विपक्ष से मिले और दूसरा विपक्ष के लोग आपसे ज्यादा बात करने में सहज हैं या राणा सनाउल्लाह से? मोहसिन ने दोनों सवालों का जवाब नहीं दिया. उलटे उस पत्रकार से हालचाल पूछ लिया और उसके घर के बारे में पूछ लिया.

पत्रकार ने इसके जवाब में कहा कि आप मेरे सवाल का जवाब दीजिए. हालचाल का छोड़िए. इस पर मोहसीन मुस्कुरा कर निकल गए.

फजल-उर रहमान से मिले मोहसीन

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मोहसीन बुधवार को फजल-उर रहमान से मिलने गए थे. मोहसीन को सरकार की तरफ से भेजा गया था. दरअसल, फजल-उर ने शुक्रवार को पूरे पाकिस्तान में सरकार और सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था. मोहसीन इसे ही रुकवाने के लिए पहुंचे थे.

मोहसीन का कहना था कि शनिवार को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर मीटिंग प्रस्तावित है. यहां अंतरराष्ट्रीय मीडिया के लोग होंगे. ऐसे में अगर विरोध प्रदर्शन होता है तो पाकिस्तान की छवि खराब होगी. मोहसीन की बात को मानकर फजल-उर ने शुक्रवार के प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है. वार्ता के मद्देनजर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 2 दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply