Saturday, April 11, 2026
Health

Blood test: बच्चों की सेहत सही है या नहीं? जानिए कौन-कौन से टेस्ट हैं जरूरी

बच्चों में भी कई बीमारियों का रिस्क रहता है. ऐसे में बीमारियों की पहचान के लिए समय-समय पर जरूरी हेल्थ टेस्ट कराने चाहिए ताकि किसी बीमारी का समय रहते पता चल सके. बच्चों की उम्र और जरूरत के हिसाब से कौन कौन से ब्लड टेस्ट कराने चाहिए ये टेस्ट कब कराएं इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

Blood test: बच्चों की सेहत सही है या नहीं? जानिए कौन-कौन से टेस्ट हैं जरूरी
Blood test: बच्चों की सेहत सही है या नहीं? जानिए कौन-कौन से टेस्ट हैं जरूरी

एम्स में कैमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अशोक कुमार बताते हैं कि बच्चों में सबसे बेसिक टेस्ट है. इसके अलावा उनमें
विटामिन D और B12 की जांच भी जरूरी मानी जाती है, क्योंकि इनकी कमी बच्चों में आम होती जा रही है. बच्चों में कैल्शियम टेस्ट और
थायरॉयड फंक्शन टेस्ट भी कई मामलों में जरूरी होता है, खासकर अगर बच्चे की ग्रोथ धीमी हो या वजन जरूरत से ज्यादा या कम हो. इन स्थितियों में आपको बच्चे की जांच करा लेनी चाहिए. अगर बच्चे में कोई लक्षण नहीं है तो भी साल दो साल मे एक बार बॉडी चेकअप कराने में कोई परेशानी नहीं है.

ग्रोथ की जांच सबसे जरूरी

अगर बच्चे की लंबाई या वजन दूसरे बच्चों की तुलना में ठीक नहीं है तो उसके लिए ग्रोथ हार्मोन की जांच कराना जरूरी है. इससे शरीर में इस हार्मोन के लेवल का पता चल जाता है. इससे यह पता चलता है कि बच्चा अपनी उम्र के हिसाब से सही तरीके से विकसित हो रहा है या नहीं. ये टेस्ट हमेशा डॉक्टर की सलाह के हिसाब से ही कराना चाहिए.

कब कराएं टेस्ट?

सबसे पहले देखें कि बच्चे की ग्रोथ सामान्य है या नहीं. इसके अलावा अगर बच्चा कमजोर है. खाना कम खाता है उसको बार-बार बुखार आता है, भूख कम लगती है या पढ़ाई और व्यवहार में बदलाव दिखता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. डॉक्टर आपको बताएंगे कि कौन से टेस्ट कब कराने हैं.

टेस्ट कहां से कराएं

टेस्ट हमेशा आपको बड़ी और अच्छी लैब से कराने चाहिए. किसी छोटी या बिना NABH से मान्यता प्राप्त लैब से कभी जांच नहीं करानी चाहिए. क्योंकि इनमें रिपोर्ट्स गलत होने की आशंका रहती है. आप किसी सरकारी अस्पताल की लैब से भी डॉक्टर के लिखने के बाद जांच करा सकते हैं.

टेस्ट से पहले किन बातों का रखें ध्यान

बच्चों के बताएं कि उसका ब्लड टेस्ट होगा

टेस्ट से पहले खाली पेट रहें ( जिन टेस्ट में खाली पेट होना जरूरी है)

ध्यान रखें कि पर्याप्त नींद लें

बच्चे के खानपान का भी ध्यान रखें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply