Saturday, April 11, 2026
Viral

Viral: कैब ड्राइवर सुन नहीं सकता था, बैठने वाली लड़की देख नहीं सकती थी…फिर जो हुआ उसने इंटरनेट का दिल जीत लिया!

इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसी कहानी हो रही है, जिसे पढ़कर नेटिजन्स की आंखों में आंसू और दिल में सम्मान भर गया है. यह कहानी है एक ऐसी कैब राइड की, जहां ड्राइवर सुन नहीं सकता था और पैसेंजर देख नहीं सकती थी. सोचिए फिर यह सफर कैसे पूरा हुआ होगा. इस मामले ने साबित कर दिया कि संवाद करने के लिए आवाज की नहीं, बल्कि इरादों की जरूरत होती है.

Viral: कैब ड्राइवर सुन नहीं सकता था, बैठने वाली लड़की देख नहीं सकती थी…फिर जो हुआ उसने इंटरनेट का दिल जीत लिया!
Viral: कैब ड्राइवर सुन नहीं सकता था, बैठने वाली लड़की देख नहीं सकती थी…फिर जो हुआ उसने इंटरनेट का दिल जीत लिया!

नेत्रहीन ऐश्वर्या टी वी पिल्लई (Aishwarya T V Pillai) ने ऑफिस जाने के लिए Uber बुक की. जैसे ही राइड कन्फर्म हुआ, स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश हुआ- आपका ड्राइवर सुन नहीं सकता. यह देखकर ऐश्वर्या के मन में एक पल के लिए घबराहट हुई कि वह उससे बात कैसे करेंगी? लेकिन राइड कैंसिल करने के बजाय उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार करने का फैसला किया.

बिना बोले पूरा हुआ सफर

जब कैब आई, तो ऐश्वर्या अपनी छड़ी के सहारे गाड़ी तक पहुंचीं. गाड़ी के अंदर भले ही सन्नाटा पसरा था, लेकिन दोनों के बीच तालमेल बेमिसाल थी. ऐश्वर्या ने फोन पर OTP टाइप करके ड्राइवर को दिखाया, और उसने ऐप के जरिए पैसेंजर का मैसेज पढ़ा कि उन्हें बिल्कुल एंट्रेस गेट पर उतरना है. फिर क्या था? बिना एक शब्द बोले, ड्राइवर ने ऐश्वर्या की लोकेशन और उनकी जरूरत को बखूबी समझा.

ड्राइवर के इस ‘जेस्चर’ ने जीता सबका दिल

लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबका दिल जीत लिया है. मंजिल पर पहुंचाने के बाद ड्राइवर ने न केवल किराया नहीं लिया, बल्कि अपनी जिम्मेदारी भी निभाई. उसने देखा कि पैसेंजर को अंदर जाने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए उसने खुद सिक्युरिटी गार्ड को इशारा करके बुलाया, और सुनिश्चित किया कि महिला सुरक्षित बिल्डिंग के अंदर चली जाए.

ऐश्वर्या ने पूरा किस्सा अपने लिंक्डइन अकाउंट पर शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, वह राइड 5 स्टार थी, हम दोनों के लिए. नेटिजन्स इस कहानी को मानवता और तकनीक का बेहतरीन संगम बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यही तकनीक का असली जादू है, जो दूरियां मिटा रहा है. दूसरे ने कहा, ड्राइवर ने दिल जीत लिया. इसी तरह लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं.

यहां पढ़ें महिला का पोस्ट

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply