Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर बिहार के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. बात सिर्फ अब यूपी-बिहार की नहीं रही, अब अफ्रीकी देश जांबिया (Zambia) में भी भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Powerstar Pawan Singh) के सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ (Lollipop Lagelu) पर लोग झूमते नजर आ रहे हैं. मौका था बिहार दिवस 2026 (Bihar Diwas 2026 Zambia) के जश्न का, जहां अफ्रीकी धरती पर बिहार की संस्कृति के रंग बिखरे दिखाई दिए.

वायरल हो रहे इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ गाना भोजपुरी नहीं था, बल्कि पूरा माहौल ही देसी थी. कार्यक्रम लोग भारतीय पोशाकों में सजे-धजे नजर आए. वीडियो में आप देखेंगे कि एक युवक हाथ में माइक लेकर गाना गुनगुना रहा है, और बाकी लोग ऐसे थिरक रहे हैं, मानो वो जांबिया में नहीं , बल्कि बिहार के किसी गांव की शादी में हों.
जांबिया में दिखा ‘छोटा बिहार’
वीडियो में कार्यक्रम की भव्यता साफ देखी जा सकता है. स्टेज के बैकड्रॉप में बिहार का नक्शा, तिरंगा और बौद्ध विहार के फोटो लगाए गए थे, जो अफ्रीका के जांबिया में एक मिनी बिहार जैसा अहसास करा रहे थे. वहीं दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक था. हर कोई मोबाइल में इस ऐतिहासिक क्षण को रिकॉर्ड करने में जुटा था.
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नेटिजन्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक ने लिखा, जांबिया वाले तो हम बिहारियों से भी ज्यादा जोश में दिख रहे हैं. दूसरे ने कहा, जांबिया वालों ने दिल जीत लिया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, आखिरी वाला फ्लिप जोरदार था.
यहां देखिए वीडियो
Zambian nationals are dancing to lollipop lagelu during Bihar Diwas celebrations at the Indian embassy. Soft power win everyday
pic.twitter.com/dz1iUO0o7n
— Monica Verma (@TrulyMonica) April 3, 2026





