Saturday, April 11, 2026
Viral

Viral Video: बेटा मेहनत की कमाई से घर लाया पहली फ्रिज, मां की खुशी देख भावुक हुए लोग

Viral Video: कहते हैं कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, और जब उस फल का स्वाद पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान बनकर छलके, तो कामयाबी अनमोल हो जाती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर बिहार के एक युवा व्लॉगर सुजीत का वीडियो जमकर हो रहा है. दरअसल, सुजीत ने अपनी मेहनत की कमाई से अपने घर के लिए पहली फ्रिज खरीदी है, जिसे देखकर उनके माता-पिता का जो रिएक्शन था, उसने लाखों नेटिजन्स का दिल जीत लिया है.

Viral Video: बेटा मेहनत की कमाई से घर लाया पहली फ्रिज, मां की खुशी देख भावुक हुए लोग
Viral Video: बेटा मेहनत की कमाई से घर लाया पहली फ्रिज, मां की खुशी देख भावुक हुए लोग

शहरों में भले ही फ्रिज एक आम जरूरत हो, लेकिन गांव में एक ऐसे घर में जहां कभी इसकी उम्मीद नहीं की गई थी, वहां फ्रिज का आना किसी त्योहार से कम नहीं है. जब सुजीत ने नए फ्रिज की अनबॉक्सिंग कराई, तो उनके माता-पिता का रिएक्शन देखने लायक था.

वायरल हो रहे इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि व्लॉगर सुजीत ने अपनी मां के हाथों से फ्रिज की पन्नी उतरवाई. वहीं, फ्रिज को देखकर उनके मम्मी-पापा के चेहरे पर जो गर्व और खुशी थी, उसने सोशल मीडिया यूजर्स को भावुक कर दिया.

इंस्टाग्राम हैंडल @sujeet_vlogs_05 से शेयर हुआ यह वीडियो तहलका मचा रहा है. सुजीत की सादगी भरी कामयाबी को नेटिजन्स का भरपूर प्यार मिल रहा है. इस वीडियो को अब तक 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, हजारों लोगों ने कमेंट किए हैं.

एक यूजर ने कमेंट किया, बहुत बढ़िया भाई. मां के लिए कुछ लाए, वरना आजकल के लड़के कहीं और बिजी रहते हैं. दूसरे ने कहा, जहां माता-पिता मुस्कुराते हैं, वहां भगवान बसते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, कुछ भी कहो पर भाई के मम्मी-पापा काफी प्राउड फील कर रहे हैं. एक और यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा, पड़ोसियों को बर्फ देने से मना मत करना.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply