Viral Video: भारत घूमने आई एक रूसी पर्यटक अलीसा का इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. विदेशी महिला ने भारत के 7 मशहूर शहरों को घूमने के बाद उन्हें सेफ्टी के पैमाने पर रेटिंग (How Safe I Felt In India) दी है. जहां उन्होंने पहाड़ों को सबसे सुरक्षित बताया, वहीं देश की राजधानी दिल्ली की रेटिंग ने सबको हिलाकर रख दिया है.

इंस्टाग्राम पर @alliissss__ हैंडल से अलीसा ने अपने निजी अनुभव के आधार पर शहरों को 10 में से रेटिंग दी है. उनके सेफ्टी मीटर के अनुसार, 9-9 अंक पाकर मनाली और ऋषिकेष सबसे सुरक्षित जगह हैं. इसके बाद 8-8 की रेटिंग के साथ जयपुर और गोवा सुरक्षा के लिहाज से घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है. वहीं, जोधपुर को उन्होंने 7 रेटिंग दी है, और आगरा को डरावना बताते हुए 3 रेटिंग दी है. इसके अलावा 2 रेटिंग के साथ अलीसा ने दिल्ली को सबसे अनसेफ करार दिया है.
दिल्ली और आगरा का बुरा हाल!
अलीसा ने दिल्ली को सबसे खराब रेटिंग दी है, लेकिन उन्होंने इसकी कोई ठोस वजह नहीं बताई. वहीं, आगरा को भी 3 नंबर देकर उन्होंने साफ कर दिया कि उत्तर भारत के इन दो शहरों में विदेशी महिलाओं को सुरक्षा की कमी महसूस होती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि विदेशी महिला ने भारत के किसी भी शहर को 10 में से 10 नंबर नहीं दिए, जिसे लेकर कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है.
रूसी महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. खबर लिखे जाने तक इस पर 25 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं, और नेटिजन्स खासकर भारतीयों ने कमेंट्स की बौछार कर दी है. कई भारतीय विदेशी महिला के इस ईमानदार रिव्यु पर अपनी सहमति जता रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट किया, दिल्ली को 2 रेटिंग देना तो बहुत उदारता है. दूसरे ने कहा, एक महिला होने के नाते मैं भी दिल्ली को यही रेटिंग दूंगी. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप नॉर्थ-ईस्ट जाओ दीदी, बहुत ही खूबसूरत जगह है.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





