Saturday, April 11, 2026
Viral

लड़के ने ‘कलयुग’ का ये गाना ऐसा गाया, आवाज की फैन हो गई पब्लिक; देखें वीडियो

Viral Video: की ‘दुनिया’ में आए दिन हुनर के नए-नए रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार एक भाई-बहन की जोड़ी ने ऐसी ‘जुगलबंदी’ पेश की है कि पूरा इंटरनेट हिल गया है. 2005 की सुपरहिट फिल्म ‘कलयुग’ का वो आइकॉनिक गाना ‘जुदा होके भी…’, जिसे पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) ने अपनी रूहानी आवाज दी थी, उसे इस युवक ने एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है.

लड़के ने ‘कलयुग’ का ये गाना ऐसा गाया, आवाज की फैन हो गई पब्लिक; देखें वीडियो
लड़के ने ‘कलयुग’ का ये गाना ऐसा गाया, आवाज की फैन हो गई पब्लिक; देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत किसी साधारण होम वीडियो जैसी होती है. भाई-बहन बेड पर बैठे हैं, भाई के हाथ में गिटार है और बहन गाने की शुरुआत करती है. लेकिन जैसे ही भाई ने सुर पकड़ा, सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. लड़के ने गाने की हर हरकत और हर आलाप को इतनी बारीकी से पकड़ा है कि लोग कह रहे हैं, अगर आतिफ असलम इसे देख लें, तो वो भी भाई की आवाज के मुरीद हो जाएंगे.

इंस्टाग्राम पर @samrat_mitra_official_123 नाम के हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो ने व्यूज की झड़ी लगा दी है. अब तक 36 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 2 लाख 85 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, कमेंट सेक्शन में तारीफों का सैलाब आ गया है.

‘सिर्फ ट्राई किया है…’ और जीत लिया दिल

सम्राट नाम के इस युवक ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सिर्फ ट्राई किया है, बताना कैसा लगा. लेकिन नेटिजन्स ने जो जवाब दिया, वो सम्राट की जिंदगी बदल देने वाला है. एक ने लिखा, भाई, तुम्हारी आवाज ने सीधे दिल को छू लिया, तुम बहुत जल्द फेमस होगे. दूसरे ने कहा, दीदी को अभी थोड़ी और प्रैक्टिस चाहिए, लेकिन भाई आपने तो कहर ढा दिया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ओरिजिनल से कम नहीं है ये वर्जन, रोंगटे खड़े हो गए.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply