Viral Video: एक यूक्रेनियन बहू और उसके इंडियन ससुर जी का एक किस्सा इन दिनों पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. वजह है भारत की वो खूबसूरत परंपरा, जिसके बारे में जानकर इस विदेशी बहू की आंखें खुली की खुली रह गईं, और वह गदगद होकर बोल पड़ी- I Like it.

यूक्रेन की सांद्रा ने एक इंडियन से शादी की है, लेकिन उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का स्थान कितना ऊंचा है. कहानी कुछ यूं है कि सांद्रा अपने लैटपॉट पर काम कर रही थीं, तभी उनके ससुर आए और उनके हाथों में पैसे थमा दिए. सांद्रा के लिए यह अनुभव बिल्कुल नया और हैरान करने वाला था. वह सोच में पड़ गईं कि आखिर बिना वजह ये पैसे क्यों?
विदेशी बहू को हैरान होते देख ससुर ने जो कहा, उसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया. उन्होंने सांद्रा से कहा, तुम हमारे घर की लक्ष्मी हो. साक्षात देवी का रूप हो. अगर तुम खुश हो, तो पूरे घर में बरकत और खुशियां आएंगी. जैसे ही सांद्रा को इस भारतीय परंपरा और महिलाओं को घर की ‘लक्ष्मी’ मानने के पीछे की गहरी वजह समझ आई, वो गदगद हो गईं. वीडियो में उन्हें मुस्कुराते हुए यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं यूक्रेनी हूं, पर मुझे इंडिया का यह अंदाज बहुत पसंद आया- आई लाइक इट.
इंस्टाग्राम पर @dra.sandraa हैंडल से शेयर किया गया यह वीडियो अब वायरल हो चुका है. नेटिजन्स दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, यह हमारी हिंदू संस्कृति है, जहां बेटियों को देवी लक्ष्मी के समान माना जाता है. एक विदेशी महिला ने कमेंट किया, सांद्रा आपके लिए बहुत खुशी हुई. काश! दुनिया की सभी महिलाओं को लक्ष्मी की तरह सम्मान मिले. एक अन्य यूजर ने लिखा, सीधा सा तर्क है अगर महिला खुश है, तो पूरा घर खुश रहता है, यानी शांति बनी रहती है.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





