Viral

एक भारतीय युवक ने ईरानी दूतावास से X पर पूछा- ‘क्या मुझे नौकरी मिलेगी?’ रिप्लाई ने जीता इंडियंस का दिल

आजकल जॉब ढूंढने के लिए लोग LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा लेते हैं, लेकिन एक भारतीय युवक ने सीधे X (पूर्व में ट्विटर) पर ही दांव खेल दिया. युवक ने सीधे मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास (Consulate General of Iran) से नौकरी मांग ली. फिर क्या था. दूतावास से जो जवाब आया, उसने न केवल कूटनीति की नई मिसाल पेश की, बल्कि इंटरनेट की जनता का दिल भी जीत लिया.

एक भारतीय युवक ने ईरानी दूतावास से X पर पूछा- ‘क्या मुझे नौकरी मिलेगी?’ रिप्लाई ने जीता इंडियंस का दिल
एक भारतीय युवक ने ईरानी दूतावास से X पर पूछा- ‘क्या मुझे नौकरी मिलेगी?’ रिप्लाई ने जीता इंडियंस का दिल

अक्षय आनंद नाम के एक X यूजर ने ईरानी दूतावास को टैग करते हुए पूछ- क्या आप अपनी सोशल मीडिया टीम के लिए भारतीयों को नियुक्त करते हैं. आमतौर पर सरकारी संस्थान या दूतावास ऐसे सवालों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ईरानी दूतावास ने इसे बेहद पॉजिटिव और मजाकिया तरीके से हैंडल किया.

दूतावास ने क्या दिया जवाब?

ईरानी दूतावास ने जवाब में लिखा, हम सचमुच ऐसा करना पसंद करेंगे, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई वैकेंसी नहीं है. वर्तमान में हमारी पूरी टीम ईरानी है, हालांकि भविष्य में अपने भारतीय दोस्तों को टीम में शामिल करना एक शानदार विचार होगा.

दूतावास के इस सधे हुए जवाब ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है. कई यूजर्स ने मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें भी वेटिंग लिस्ट में डाल दिया जाए. एक ने अपनी खूबियां गिनाते हुए लिखा, मैं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी जानता हूं. अगर भविष्य में मौका मिले, तो ईरानी दूतावास में काम करना चाहूंगा. दूसरे ने कहा, यह जवाब कूटनीति का एक असाधारण उदाहरण है.

इसलिए खास है यह बातचीत

ईरानी राजनयिक और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पिछले कुछ समय से अपनी हाजिरजवाबी के लिए चर्चा में रहे हैं. चाहे अमेरिका से तनाव के बीच तीखे जवाब हों या भारत जैसे मित्र देश के साथ दोस्ताना व्यवहार. ईरानी डिजिटल टीम अपनी एक अलग पहचान बना रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply