Wednesday, April 29, 2026
Health

भाग्यश्री कैसे करती हैं हेल्थ मेंटेन? खाती हैं ये कैल्शियम से भरपूर हरी सब्जी, रेसिपी भी बताई

एक्ट्रेस भाग्यश्री 55 प्लस एज में भी बिल्कुल यंग लगती हैं. न सिर्फ उनकी फिटनेस कमाल की है, बल्कि त्वचा भी यूथफुल है. इसके पीछे की वजह है कि एक्ट्रेस डेली वर्कआउट से लेकर अपने खानपान का भी बेहद ध्यान रखती हैं. वह स्किन केयर में भी नेचुरल चीजों को जगह देती हैं तो वहीं खाने में भी देसी चीजें एड करती हैं. एक्ट्रेस अक्सर वर्कआउट से लेकर डाइट और स्किन केयर तक से जुड़े छोटे-छोटे टिप्स शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस भाग्यश्री कहती हैं लोग उनसे पूछते हैं कि वह अपनी हेल्थ कैसे मेंटेन करती हैं. उन्होंने एक सब्जी के बारे में बताया है जो पोषक तत्वों से भरपूर है.

भाग्यश्री कैसे करती हैं हेल्थ मेंटेन? खाती हैं ये कैल्शियम से भरपूर हरी सब्जी, रेसिपी भी बताई
भाग्यश्री कैसे करती हैं हेल्थ मेंटेन? खाती हैं ये कैल्शियम से भरपूर हरी सब्जी, रेसिपी भी बताई

एक्ट्रेस भाग्यश्री हेल्थ मेंटेन रखने को लेकर बात करते हुए कहती हैं कि पॉल्यूशन की वजह से इम्यूनिटी वीक हो सकती है. तो बहुत जरूरी है कि आप शरीर को तंदरुस्त रखें ताकि एनर्जी भी बनी रहे और शरीर संक्रमण से भी लड़ सके. उन्होंने एक ऐसी सब्जी के बारे में बताया है जो कैल्शियम, फाइबर, विटामिन के से भरपूर है.

भाग्यश्री ने बताई ये सब्जी

हरी सब्जियां हमें कई बीमारियों से बचाए रखने में हेल्पफुल होती हैं, क्योंकि ये कई एंटीऑक्सीडेंट रिच होती हैं. भाग्यश्री ने जिस हरी सब्जी के बारे में बताया है उसे चंदलिया कहा जाता है. इसे अमरन्थ के नाम से भी जानते हैं तो इसका पॉपुलर नाम चौलाई है.

चौलाई के न्यूट्रिएंट्स

यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्चर मेडिकल सेंटर में दिए डेटा के मुताबिक, चौलाई यानी अमरन्थ लीव्स में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. 1 कप अमरन्थ की पत्तियों में 2.97 ग्राम प्रोटीन, 275-88 मिलीग्राम कैल्शियम, 2.98 मिलीग्राम आयरन, 72.6 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 95.04 मिलीग्राम फास्फोरस, 846.12 मिलीग्राम पोटेशियम, 1.16 मिलीग्राम जिंक, 1.14 मिलीग्राम मैग्नीज, 1.19 मिलीग्राम सेलेनियम पाया जाता है.

Getty Images

ये दो विटामिन हैं भरपूर

चौलाई में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है तो वहीं ये विटामिन सी का भी बेहतरीन सोर्स है.इसमें फोलेट की मात्रा भी हाई होती है और इसके अलावा इस साग में कुछ और बी कॉम्प्लेक्स के विटामिन भी थोड़ी मात्रा में पाए जाते हैं.

कैसे बनाएं चौलाई का साग?

चौलाई का साग बनाने का तरीका बेहद सिंपल है. इसमें बहुत ज्यादा ऑयल या मसाले की जरूरत नहीं पड़ती है. बस पहले साग को बीनकर अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें. इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा ऑयल डालें. तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक चुटकी हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर चटका लें.इसके बाद कटा हुआ लहसुन डालकर भूनें और फिर इसी तरह से कटा हुआ प्याज डालकर मुलायम होने तक पकाएं. इसके बाद साग एड कर दें. इसमें स्वाद के मुताबिक नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च डालें. साग अच्छी तरह से मुलायम हो जाए और इसका पानी सूखने लगे तो बस ये खाने के लिए तैयार है. चाहे तो इसमें दो हरी मिर्च भी काटकर एड करें.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply