Saturday, April 11, 2026
Viral

Viral Video: नेपाल में भारतीय पर्यटक ने सड़क पर थूका गुटखा, लोगों ने धुलवाया दाग; देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से हो रहा है, जिसने सिविक सेंस और टूरिस्ट के व्यवहार को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है. नेपाल में एक स्थानीय ने बीच सड़क पर गुटखा थूकने वाले भारतीय पर्यटक को न केवल जमकर लताड़ा, बल्कि उनसे सड़क पर लगे दाग को भी साफ करवाया.

Viral Video: नेपाल में भारतीय पर्यटक ने सड़क पर थूका गुटखा, लोगों ने धुलवाया दाग; देखें वीडियो
Viral Video: नेपाल में भारतीय पर्यटक ने सड़क पर थूका गुटखा, लोगों ने धुलवाया दाग; देखें वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि भारतीयों का एक ग्रुप कार से नेपाल घूमने गया था. इस दौरान चलती गाड़ी से किसी ने सड़क पर गुटखा थूक दिया. यह देखकर एक नेपाली युवक का पारा हाई हो गया. उसने तुरंत गाड़ी रुकवाई और पर्यटकों को उनकी गलती का अहसास कराया.

पर्यटकों को सिखाया ‘स्वच्छता का पाठ’

वीडियो में नेपाली शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ये इंडिया नहीं है भाई, नेपाल है. यहां गंदा मत करना. चलो पानी डालो. आप लोग इतने बड़े देश से आए हो और यहां आकर गंदगी फैला रहे हो.

वीडियो में आप देखेंगे कि लोकल के सख्त रवैये को देखते हुए गुटखा थूकने वाले पर्यटक ने न केवल माफी मांगी, बल्कि कार से उतरकर पानी की बोतल से सड़क पर लगे गुटखे का दाग भी धोया. नेपाली शख्स वहां तब तक खड़ा रहा, जब तक सड़क पूरी तरह साफ नहीं हो गई.

इस वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाओं की बाढ़-सी आ गई है. नेटिजन्स नेपाली नागरिक के अपने देश के प्रति प्रेम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, भाई को सैल्यूट है. हमें भारत में ऐसे ही लोगों की जरूरत है. वहीं, कुछ यूजर्स ने भारतीय पर्यटक की इस हरकत पर शर्मिंदगी जताई. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ऐसे ही चंद लोगों की वजह से देश की छवि खराब होती है.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply