Viral

हरियाणा में अलर्ट पर अलर्ट… इन 2 दिनों तक कई जिलों में बारिश, फिर हीटवेव का खतरा; जानें IMD का नया अपडेट


Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है. बुधवार को भी हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई और इसके साथ मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हुआ है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.

हरियाणा में बुधवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और कई में बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग ने आज जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है. साथ ही बाकी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है.

9 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा. दिन में तेज धूप के कारण तापमान 36–38°C तक पहुंच सकता है. सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी. 10 अप्रैल के दिन गर्मी में हल्की बढ़ोतरी होगी. कुछ इलाकों में हल्की धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. तापमान 37–39°C के बीच रहने की संभावना.

11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल सकता है. बादल छाने और कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

12 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है, जिससे तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट आएगी. 13 अप्रैल को मौसम फिर साफ होने लगेगा. दिन में धूप तेज रहेगी और तापमान दोबारा बढ़कर 36–38°C तक पहुंच सकता है.

14 अप्रैल को गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ेगी. अधिकतम तापमान 38–40°C तक जा सकता है. लू जैसे हालात कुछ इलाकों में शुरू हो सकते हैं.

15 अप्रैल को तेज गर्मी बनी रहेगी, हालांकि शाम के समय हल्की हवाएं चलने से कुछ राहत मिल सकती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply