
What Is Gaslighting: आजकल का रिलेशनशिप काफी ज्यादा अलग हो गया है लोग लोग एक ऐसे रिश्ते में फंसे होते हैं जहां से वो निकालना तो चाहते हैं लेकिन प्यार होने की वजह से निकाल नहीं पाते हैं. हर वक्त अपनी ही काबिलियत पर शक होता है कि ये सभी चीजें आखिर मेरे ही साथ में क्यो होता है. कभी-कभी कुछ बिहेवियर इतने ज्यादा खराब होते हैं कि वो ये निकाल जाना ही ठीक रहता है. जितना हम चीजों को सहते हैं उतनी ही चीजें खराब होने लग जाती है. आज ‘गैसलाइटिंग’ काफी ज्यादा सुनने में आ रहा है. लोग इससे काफी ज्यादा परेशान भी हैं.
आजकल लोग अपने रिश्ते में कहीं ना कहीं ‘गैसलाइटिंग’ का शिकार हो रहे होते हैं लेकिन उनको समझ में नहीं आता है आखिर ये सभी चीजें क्यों हो रही हैं और इसको कम कैसे किया जाता है. आपको बता दें ये एक साइकोलॉजिकल मैनिपुलेशन का तरीका है, जिससे साथी काफी ज्यादा परेशान हो जाता है और छोड़ देता है.
इशारे जो बताते हैं आपके साथ हो रही है ‘गैसलाइटिंग’
1. ओवररिएक्ट
अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी ज्यादा ओवररिएक्ट करने लगता है और बेकार चीजें बोलता है, तो समझ जाना चाहिए कि आपके साथ ‘गैसलाइटिंग’ हो रही है. आपके आत्मसम्मान पर इससे गहरा सदमा भी लग सकता है.
2. गलत साबित करना
अगर आपका साथी सभी के सामने आपको गलत साबित करने के चक्कर में लगा रहता है, तो आप ‘गैसलाइटिंग’ का शिकार हो रहे हैं. कुछ लोग पूरी तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाते हैं, जिसका फायदा गलत तरीके से साथी उठा सकता है.
3. शक
अगर आपका साथी आप पर बार-बार शक करता है या बोली गई चीजों को भूलने लगता है, तो समझ जाना चाहिए कि आपके साथ ‘गैसलाइटिंग’ हो रही है और समय रहते ही इस रिश्ते को भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए.
4. सही होने पर भी मांफी
अगर आप सही हैं और फिर भी आपका साथी मांफी मांगने के लिए बोल रहा है, तो आपको ऐसे रिश्ते से जल्द से जल्द बाहर निकाल जाना चाहिए. आपका साथी आपको हमेशा गलत साबित करने में लगा रहेगा.
5. नजरअंदाज
अगर आपका साथी काम करने पर आपके साथ होता है बाकी आपको नजरअंदाज करता है, तो आप ‘गैसलाइटिंग’ का शिकार हो रहे हैं और आपको कभी भी धोखा मिल सकता है.





