Wednesday, April 8, 2026
Viral

अभी- अभी: मेरठ में बड़ा हादसा, 50 से अधिक बच्चों से भरी स्कूल बस खाई में पलटी, मची चीख-पुकार


मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब स्कूली बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50 से 55 बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित खेड़ी टप्पा गांव के पास सेंट मेरीज एकेडमी की बस रोज की तरह बच्चों को लेने के लिए निकली थी। बस में चिंदौड़ी, लावड़ और मवीमीरा गांव के कक्षा 1 से 5 तक के छात्र सवार थे और स्कूल की ओर जा रहे थे।

बस चालक मोबाइल देखने लगा, नियंत्रण खो दिया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काली नदी फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बस चालक मोबाइल देखने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण बिगड़ने के बाद बस सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी और एक पेड़ से टकराकर रुक गई।

बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों व चालक को बाहर निकाला। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply