Saturday, April 11, 2026
Viral

एक का पति धोखेबाज तो एक की पत्नी दगाबाज, दोनों पीड़ित पहुंचे थाने, अवैध संबंध की उलझी कहानी सुन पुलिस दंग!


ग्वालियर: ग्वालियर में एक विवाहिता ने अपने पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने की शिकायत की है, वहीं दूसरी महिला के पति ने अपनी पत्नी के भाग जाने की शिकायत की. पीड़ित पत्नी और पीड़ित पति एक साथ अपनी-अपनी पति-पत्नी की शिकायत लेकर पुलिस से गुहार लगाने पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की बात कही है.

अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का पति
ग्वालियर के नाका चन्दबदनी इलाके में रहने वाली विवाहिता ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को उसकी शादी ग्वालियर के विकास पुरिया से हुई थी. शादी के बाद से ही उसका पति उससे दूर रहता था घर में भी उससे बात नहीं करता था. अक्सर रात के वक्त वह बाहर चला जाता था. 2 अप्रैल को रात के समय उसका पति विकास अचानक घर से चला गया, सुबह तक वापस नहीं आया.

फिर महिला अपने पति को खोजते हुए महल गांव की सरकारी मल्टी में पहुंची, जहां एक फ्लैट में पति विकास एक महिला के साथ मौजूद था. जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस बुलवाई गई. इसके बाद उसका पति अर्धनग्र अवस्था में था. जबकि महिला तुरंत वहां से भाग निकली.

दूसरी तरफ ग्वालियर के रहने वाले एक व्यक्ति ने विकास पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध की शिकायत की है. पति ने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर मायके चली जाती है. कई महीनों तक रहती है घर नहीं आती है, बात-बात पर झगड़ा करती है. दो बच्चे भी हो गए, लेकिन पत्नी की आदत में सुधार नहीं हुआ. महीने भर पहले उसकी पत्नी झगड़ा करके चली गई. बच्चों को भी मायके लेकर गई, लेकिन वापस नहीं आई. 2 अप्रैल को उसकी पत्नी विकास पुरिया के साथ पकड़ी गई.

पुलिस ने कर रही मामले की जांच
CSP रॉबिन जैन ने कहा कि दरअसल इस मामले में पीड़ित पत्नी और दूसरी महिला का पीड़ित पति अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे हैं. दोनों का मामला एक ही जैसा है, लिहाजा पुलिस ने विकास की पत्नी का आवेदन लेकर जांच और कार्रवाई करने की बात कही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply