Viral

Bihar Weather Update: बिहार में गरज-चमक के साथ ओले गिरने का अलर्ट


पटना। पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा के प्रभाव से बिहार के मौसम में बदलाव आया है। इसके साथ ही सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण वायुमंडल में पर्याप्त अस्थिरता बनी हुई है। राज्य के ज्यादातर भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Weather Forecast के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ कहीं-कहीं ओला गिरने की आशंका (Hailfall Alert) है।

पटना व आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है। 8 और 9 अप्रैल के दौरान मौसम में तीव्रता अधिक रहने के संभावना है। मौसम विभाग ने किसान भाईयों को सलाह देते हुए कहा कि फसलों की शीघ्र कटाई करने के साथ इसका संरक्षण करें। खेत में रखी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें।

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम?
सोमवार को नालंदा में 63 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से तेज हवा चली। राज्य के अलग-अलग भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की हवा दर्ज की गई। पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मौसम सामान्य बना रहा। पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस एवं 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने नमी युक्त हवा के कारण मौसम सामान्य बना रहा।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा
बीते 24 घंटों के दौरान गयाजी के बेलागंज में 12.0 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 8.2 मिमी, गयाजी के मानपुर में 7.0 मिमी, टेकारी में 6.4 मिमी, राजगीर में 5.5 मिमी, इमामगंज में 4.2 मिमी, डोभी में 4.2 मिमी, अतरी में 2.8 मिमी, डेहरी में 2.6 मिमी, काेच में 2.4 मिमी, नवादा के कौआकोल में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 34.4 23.6
गयाजी 32.6 20.4
भागलपुर 33.1 23.2
मुजफ्फरपुर 33.0 22.6
सबसे गर्म दिन: पटना — 34.4°C

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply