Viral

भोपाल में इंसानियत शर्मसार! चलती कार से महिला को फेंका, सड़क किनारे तड़पती मिली, अस्पताल में घंटों बेहोश


भोपाल: राज्य की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे बेसहारा छोड़ दिया गया. एक अज्ञात कार चालक ने बुजुर्ग महिला को सड़क पर फेंककर तेजी से वहां से फरार हो गया. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

महिला के हाथ पर लिखा है भगवती
महिला की पहचान अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है. लेकिन उसके हाथ पर ‘भगवती’ नाम का एक टैटू बना हुआ है. पूछताछ के दौरान महिला बार-बार सलकनपुर गांव का जिक्र करती कर रही है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह उसी इलाके की रहने वाली हो सकती है. इसी सुराग के आधार पर पुलिस अब सलकनपुर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में संपर्क साध रही है, ताकि उसके परिवार के सदस्यों का पता लगाया जा सके.

चलती कार से महिला को फेंका
सड़क किनारे महिला तड़पती हाल में मिलीं. पुलिस ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. वह 22 घंटे तक बेहोश रहीं. जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक तेज रफ़्तार कार लहारपुर पुल के पास एक नाले के किनारे आकर रुकी. जैसे ही कार धीमी हुई, आरोपियों ने उस बुजुर्ग महिला को बाहर फेंक दिया. इसके बाद वे तेजी से कार भगाकर मौके से फरार हो गए.

जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में स्थानीय समाज सेवा संगठन भी सक्रिय हो गए हैं. पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि उस अज्ञात कार और ड्राइवर की पहचान की जा सके, जिसने एक महिला को सड़क पर असहाय हालत में छोड़ दिया था. यह पूरी घटना बागसेवनिया पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply