Viral

अमेरिकी डेडलाइन आज खत्मः एक रात में खत्म होगा ईरान! आज रात पडेगी बहुत भारी


वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए मंगलवार तक का समय दिया था, जो आज खत्म हो रहा है। ट्रम्प पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अगर ईरान ने रास्ता नहीं खोला तो उसके पावर प्लांट, पुल और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा।

उन्होंने सोमवार रात को मीडिया से कहा, ‘हमारे पास एक प्लान है। हर ब्रिज ईरान में मंगलवार रात 12 बजे तक तबाह कर दिया जाएगा। हर पावर प्लांट बिजनेस से बाहर हो जाएगा, यह कभी इस्तेमाल करने लायक नहीं बचेगा।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह 4 घंटे के अंदर हो सकता है, अगर हम चाहें। हम नहीं चाहते कि ऐसा हो, लेकिन पूरा देश एक रात में खत्म हो सकता है।’

ट्रम्प ने कहा कि ईरान को एक फैसला लेना ही होगा। अगर ईरान अमेरिका की शर्तें मान ले, तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। ट्रम्प ने इसके लिए ईरान को मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक का समय दिया है। भारतीय समय के अनुसार यह बुधवार सुबह (5:30 बजे) तक है।

अमेरिकी सांसद बोले- ट्रम्प की धमकी युद्ध अपराध करने जैसा
ईरान की नागरिक सुविधाओं को नष्ट करने की ट्रम्प की धमकी पर एक डेमोक्रेटिक सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सांसद क्रिस मर्फी ने कहा कि ट्रम्प का यह बयान उनके पूरे कार्यकाल में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला और खतरनाक है।

अपने वेबसाइट पर लिखे एक लेख में मर्फी ने कहा कि ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए अल्टीमेटम देते हुए बड़े पैमाने पर युद्ध अपराध करने की धमकी दी है।

मर्फी ने कहा कि ईरान के ऊर्जा प्लांट और पुलों पर हमला करने से हजारों निर्दोष लोग मारे जा सकते हैं, जो इन जगहों पर काम करते हैं या सड़कों से गुजरते हैं।

उन्होंने साफ कहा, “यह एक युद्ध अपराध होगा।” मर्फी ने यह भी कहा कि ट्रम्प के आसपास मौजूद लोगों को उन्हें ऐसे कदम उठाने से रोकना चाहिए और सभी को खुलकर आवाज उठानी चाहिए ताकि ऐसे युद्ध अपराध न हों।

UAE बोला- ईरान से आ रहे मिसाइल और ड्रोन को एयर डिफेंस रोक रहा है
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम इस समय ईरान से आ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने में लगे हुए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश की वायु रक्षा प्रणाली लगातार सक्रिय है और मिसाइलों, ड्रोन (यूएवी) से पैदा हुए खतरे को खत्म करने के लिए काम कर रही है।

जंग खत्म करने के बदले ईरान को गारंटी चाहिए
ईरान का कहना है कि वह इस समय हमलों से बातचीत कर रहा है। ईरानी नेताओं के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक उन्होंने अपने देश पर हुए लगातार हमलों को सफलतापूर्वक रोका है और मजबूत स्थिति में हैं।

उनका कहना है कि देश अब भी सुरक्षित है और वह अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं। ईरान का दावा है कि उसके पास पर्याप्त हथियार हैं और वह दुनिया की दो सबसे ताकतवर सेनाओं का मुकाबला कर रहा है, इसलिए वह खुद को बढ़त में मानता है।

ईरान चाहता है कि ऐसा समाधान निकले जिससे भविष्य में इस तरह के हमले दोबारा न हों। इसी वजह से वह सिर्फ सीजफायर नहीं, बल्कि पूरी तरह युद्ध खत्म करने की मांग कर रहा है। उनका मानना है कि सीजफायर से दुश्मन फिर से युद्ध की तैयारी कर सकता है।

इसके अलावा, ईरान होर्मुज के लिए नई व्यवस्था चाहता है, जो पहले से अलग हो। वह चाहता है कि जहाजों पर टैक्स लगाने का अधिकार उसे मिले, ताकि युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।

ईरान ने लंबे समय से लगे आर्थिक प्रतिबंधों को हटाने की भी मांग की है। उसका कहना है कि ये प्रतिबंध गलत थे और इन्हें खत्म किया जाना चाहिए।

[Image: ईरान के तेहरान में इस्लामिक क्रांति चौक पर एक अमेरिका-विरोधी बिलबोर्ड लगाया गया है। बिलबोर्ड पर अमेरिकी विमानों को ईरानी सेनी मछली पकड़ने के जाल से पकड़ती नजर आ रही है। उस पर फारसी में लिखा है, “होर्मुज बंद रहेगा, पूरा फारस की खाड़ी हमारा शिकारगाह है।”]

ईरान के तेहरान में इस्लामिक क्रांति चौक पर एक अमेरिका-विरोधी बिलबोर्ड लगाया गया है। बिलबोर्ड पर अमेरिकी विमानों को ईरानी सेनी मछली पकड़ने के जाल से पकड़ती नजर आ रही है। उस पर फारसी में लिखा है, “होर्मुज बंद रहेगा, पूरा फारस की खाड़ी हमारा शिकारगाह है।”

लेबनान में 11 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित, UN ने चिंता जताई
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने बताया है कि लेबनान में अब तक 11 लाख से ज्यादा पुरुष, महिलाएं और बच्चे अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। यह संख्या देश की कुल आबादी का लगभग पांचवां हिस्सा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply