Viral

यूपी में मौलाना ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, पुलिस ने कर दी बड़ी कार्रवाई


कोल्हुई बाजार। अपने प्रसिद्ध होने की चाहत में एक बुजुर्ग का बाइक स्टंट करना चर्चा बना हुआ है। खतरनाक बाइक स्टंट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के मोगलहा क्षेत्र में प्रसारित हुआ यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक बुजुर्ग ने खतरनाक बाइक स्टंट करके रील बनाया है और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग द्वारा खतरनाक स्टैंड किया गया है और तरह-तरह का कलाकारी दिखाई गई। बुजुर्ग का यह स्टंट क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि बाइक स्टंट करने वाला बुजुर्ग नेपाल से रिश्तेदारी में मोगलहा आया था। वीडियो प्रसारित के बाद उसके बाइक का आठ हजार का चालान किया गया है।

टूटे नाला स्लैब बन रहे हादसों का कारण
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सक्सेना चौराहे से लेकर जिला मुख्यालय तक सड़क के दोनों किनारों पर बने नालों के स्लैब जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

हालात यह हैं, कि मुख्य मार्ग से निकलने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों पर भी नालों के स्लैब टूट चुके हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के उद्योग तिराहे के समीप स्थित सेवायोजन कार्यालय जाने वाले मार्ग पर स्थिति और गंभीर है। यहां नगर सहकारी बैंक के पास नाले का स्लैब पूरी तरह टूट गया है, जिससे गुजरने वाले वाहनों के नीचे का हिस्सा (हेड) टकरा रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply