Viral

छपार टोल प्लाजा पर लगा एक किलोमीटर लंबा जाम


मुजफ्फरनगर। जनपद के नेशनल हाईवे-58 पर रविवार को वाहन चालकों को काफी परेशानी सामना करना पड़ा। साप्ताहिक छुट्टी के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि छपार टोल प्लाजा पर दोपहर से लेकर शाम तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। देहरादून और हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में वाहनों की कतार एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी रही, जिससे रफ्तार पर ब्रेक लग गया। आधा घंटे से ज्यादा जाम मे फंसे होने पर कुछ वाहन चालकों ने टोल लेने का भी वहां विरोध जताया। अप्रैल के पहले सप्ताह में लगातार कई दिन अवकाश होने के कारण दिल्ली, गुरूग्राम, नोएडा के ज्यादातर लोग हरिद्वार व देहरादून की और पहुंचे।

रविवार अवकाश का आखिरी दिन रहा तो उन्होंने वापसी का रूख किया। इसके चलते हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक नेशनल हाईवे पर वाहनों को अधिक लोड़ रहा। रविवार दोपहर से शाम तक छपार छोट प्लाजा पर भी देखने को मिली। छपार टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर की और आने वाली लेन में एक किलोमीटर से अधिक तक वाहनों का जाम रहा। लोगों को आधे से ज्यादा घंटे जाम में जूझना पड़ा। जाम में फंसने के कारण वाहन चालकों ने टोल खोलकर जाम फ्री करने की मांग की, लेकिन टोल कर्मचारियों ने वाहन चालकों की नहीं सुनी। इसके चलते वाहनों की कतार कम होने के बजाय बढ़ती गई और चालकों को टोल पार करने में आधे घंटे से अधिक का समय लगा। इसके चलते कई वाहन चालकों ने टोल कर्मियों के सामने नाराजगी जाहिर की, लेकिन उनकी शिकायतों को अनसुना कर दिया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply