
मनाली. हिमाचल प्रदेश में मनाली में गंदगी क्यों फैली रहती है, इसके पीछे की वजह सामने आई है. यहां पर पिज्जा खाने के बाद पंजाब के डॉक्टर ने सड़क पर ही उसका कचरा फैंक दिया. फिर यह सब देखकर मनाली के एसडीएम गुंजीत चीमा भड़क गए और उन्होंने सैलानी की खूब क्लास लगाई.
जानकारी के अनुसार, लुधियाना के डॉक्टर मनाली में घूमने आए थे. इस दौरान उन्होंने पिजा खाने के बाद कूड़ा सड़क पर फेंक दिया. इस दौरान एसडीएम ने उन्हें यह देखते ही टोका और फिर जमकर क्लास लगाई. एसडीएम ने कहा कि रागंड़ी में कचरे के ढेर लगे हैं और क्या वह उनकी ड्यूटी वहां लगा दें. एसडीएम गुंजीत चीमा ने टूरिस्ट से कहा कि क्या वह अपने घर में भी ऐसे ही कचरा फेंकते हैं. हालांकि, सैलानी ने फिर लगातार माफी मांगी. उधर, पुलिस ने बाद में आरोपी सैलानी की गाड़ी के कागज भी चेक करने के आदेश दिए.
एसडीएम ने सैलानियों को नसीहत दी कि पंबाज में अगर कूड़ा ले जाओगे तो भी डस्टबिन में ही फेंकना है. ऐसे में एसडीएम ने सैलानी को कचरा उठाने को कहा और उसे कूड़ेदान में डालने के निर्देश दिए. वहीं एसडीएम ने सैलानी को हिदायत देते हुए कहा कि अगर वह दोबारा इस तरह की हरकत करता है तो उसे पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी अमल मिलाई जाएगी.
गौर रहे कि इन दिनों मनाली में सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है और सैलानी कई बार कचरे को पर्यटन स्थलों में भी फेंक रहे हैं, जिससे मनाली के सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है. ऐसे में एसडीएम मनाली की कार्रवाई सैलानियों और आम जनता के लिए सबक है. उधर, वेस्ट मैनेंजमैंट को लेकर मनाली जूझ रहा है और रांगड़ी में कूड़े ढेर लगे हुए हैं.





