
Bagaha News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पर्यटन नगरी में रविवार (5 मार्च) को संभावित आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं हैं. आला अधिकारियों की टीम नें वाल्मीकिनगर पहुंचकर हवाई अड्डा समेत विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया. SSB समेत जिला प्रशासन की ओर से सीएम के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन ने प्रेस रिलीज जारी कर सीएम नीतीश के हाथों यहां प्रगति यात्रा के दौरान किए गए करोड़ों की योजनाओं के लोकार्पण किए जाने की जानकारी दी गईं है.
अपनी यात्राओं की शुरुआत पश्चिम चम्पारण
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सूबे की सता में काबिज होने के साथ ही बगहा के कचहरी मैदान से मुकुट पहनकर न्याय यात्रा की शुरुआत की थी. इतना ही नहीं, सीएम नीतीश ने अपनी सारी यात्राओं की शुरुआत पश्चिम चम्पारण जिला से किया लिहाजा अब राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद जब वे मुख्यमंत्री का पद छोड़ेंगे तो यह कयास लगाया जा रहा है कि बतौर सीएम उनके पसंदीदा जगहों में खास बिहार के कश्मीर वाल्मीकि नगर में उनकी अंतिम यात्रा होंगी. जब वे VTR में पर्यटन सेवाओं के बढ़ावा कि सौगात देने पहुंच रहें हैं. लिहाजा NDA नेताओं कार्यकर्ताओं समेत प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल है.
अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का जायजा
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि संभावित यात्रा को लेकर बगहा SDM चांदनी कुमारी के साथ सदर SDPO कुमार देवेंद्र, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल-दो के डीएफओ विकास अहलावत, वाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार, बगहा 2 प्रखंड के बिड्डू कुमार राम समेत पूर्व जेडीयू विधायक रिंकू सिंह और कई अधिकारियों ने वाल्मीकि सभागार स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का जायजा लिया. इस दौरान SSB गंडक बैराज के असिस्टेंट कमांडेंट विवेक सिंह डांगी, दोन नहर के कार्यपालक अभियंता महेंद्र चौधरी, एसीएफ सत्यम कुमार और VTR के मदनपुर रेंजर नसीम अंसारी भी मौजूद रहे जहां तैयारियों कों लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया और कार्यक्रम की रूप रेखा तय कि गईं.
वाल्मीकिनगर सीएम नीतीश की पसंदीदा जगहों में से एक
यह बात ध्यान देने लायक है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पसंदीदा जगहों में वाल्मीकिनगर का एक बहुत ही खास स्थान है. दरअसल, वे अपने आधिकारिक दौरों के दौरान अक्सर इस इलाके में आते रहे हैं और कई बार ‘CM Suite’ में ही ठहरते हैं. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित, वाल्मीकिनगर का यह पर्यटन स्थल, जो महर्षि वाल्मीकि की तपस्थली के रूप में विश्व भर में प्रसिद्ध है. मुख्यमंत्री की सबसे प्रिय जगहों में से एक माना जाता है. इसी के चलते, आधिकारिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की एक साफ लहर देखी जा सकती है. ठीक इसी वजह से, अब यह उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं कि मुख्यमंत्री के इस संभावित दौरे के दौरान, वाल्मीकिनगर और बगहा दोनों को ही विशेष उपहार के तौर पर कई नई विकास परियोजनाएं मिल सकती हैं.





