Viral

हरियाणा में मौसम ने लिया यू-टर्न, बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी


अंबाला: हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदलता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि अप्रैल माह में जहां गर्मी का प्रकोप देखने को मिलता था, तो वही इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. दरअसल, प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां शुक्रवार को 17 जिलों में वर्षा हुई. वहीं सिरसा, पानीपत, नूंह, झज्जर और रेवाड़ी में ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है और शुक्रवार सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे.

शनिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी
दिन के समय तेज धूप भी निकली, लेकिन फिर से बादल छा गए थे. इस दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, यमुनानगर, मेवात, झज्जर, रोहतक और पलवल में हल्की बूंदाबांदी हुई. बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी देखने को मिलेगा ओर इससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा.

वही IMD चंडीगढ़ की माने तो हरियाणा में शुक्रवार को सुबह के समय सबसे कम तापमान नारनौल जिले में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था,जबकि अधिकतम तापमान नूंह मेवात जिले में 34.8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला. हरियाणा में आज सुबह का तापमान 20°C है और हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 16°C जैसा महसूस हो सकता है, जबकि अंबाला जिले में सुबह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं.

बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है कि हरियाणा में आज यानी 4 अप्रैल को भी बारिश के आसार है. उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश होगी और ओले भी गिर सकते हैं, जबकि 5 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना और 6 अप्रैल को कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी. वहीं 7 अप्रैल को मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा. बादलों की आवाजाही के बीच तापमान नियंत्रित रहेगा, मगर शाम होते-होते मौसम बिगड़ सकता है और तेज बारिश की संभावना है.

7, 8 व 9 अप्रैल को तेज हवाएं, अंधड़, हल्की से मध्यम वर्षा
वहीं 8 अप्रैल को फिर से मौसम साफ होगा. दिन में तेज धूप और गर्मी में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी और 9 अप्रैल को गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है. ऐसे में तापमान 37°C के आसपास पहुंचने की संभावना, खासकर दक्षिणी हरियाणा में. क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, जिससे 7, 8 व 9 अप्रैल को तेज हवाएं, अंधड़, हल्की से मध्यम वर्षा व ओलावृष्टि की संभावना है. इस मौसम प्रणाली से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होने से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में तापमान में रिकार्ड गिरावट देखने को मिलेगी. इसकी वजह से मौसम यू-टर्न लेगा और फरवरी जैसी ठंड की संभावना बन रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply