
Gen Z Travel Trends 2026: इस Gen Z जनरेशन में लोगों पुराने लोगों का भी सोचने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. 1997 के बाद जन्मे लोगों को Gen Z कहा जाता है अब लोग पुरानी सोच से हटके नए अनुभवों को अपनाने काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आज के समय में एक ट्रेंड काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार दोस्त नहीं बल्कि अजनबियों के साथ घूमना पसंद कर रहे हैं Gen Z. यह बदलाव अपने आप में ही काफी ज्यादा अलग है. ऑनलाइन दुनिया में पले-बढ़े इस जनरेशन के लिए अकेले यात्रा करना कोई बड़ी बात नहीं है.
आजकल की पीढी को बिल्कुल भी रोक-टोक पसंद नहीं आती है और वो अपने मन का करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन क्या आप इस ट्रेंड के पीछे की वजह जानते हैं कि आखिर परिवार दोस्त नहीं बल्कि अजनबियों के साथ घूमना क्यों पसंद कर रहे हैं आज की पीढ़ी आइए आपको इसके पीछे की वजह आपको बताते हैं.
अजनबियों के साथ घूमना क्यों पसंद कर रहे हैं Gen Z?
अजनबियों के साथ घूमने का सबसे बड़ा कारण ये है कि आज के समय में लोग अपनी लाइफस्टाइल में इतने ज्यादा बिजी हो गए हैं, कि बाहर से मिलना-जुलना भी छोड़ दिया है. घरवालों की रोक-टोक से बाहर निकलकर वो अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद कर रहे हैं. पुराने दोस्तों को पीछे छोड़कर अलग-अलग नए दोस्तों की खोज में है. घूमने-फिरने के लिए अजनबियों को सबसे बेस्ट मानते हैं, जहां पर सभी लोग एक साथ मौज-मस्ती करना पसंद करते हैं. अजनबियों के साथ यात्रा करने से नए विचार, नई संस्कृति और अलग-अलग जीवनशैली को अच्छे से समझ पाते हैं.नए लोगों के साथ सफर करने से एक्साइटमेंट लोगों को काफी ज्यादा होती है.
पर्सनल स्पेस
आज की जनरेशन को पर्सनल स्पेस चाहिए होता है. वो बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं, कि कोई भी रोक-टोक उनके लिए करें वो अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं. परिवार के साथ यात्रा करने वो खुलापन नहीं आ पाता है.
पर्सनल ग्रोथ
सोशल कनेक्शन और ज्यादा से ज्यादा लोगों से बात करना आजकल की Gen Z को खूब पसंद आ रहा है. ये दोस्ती करना तो है ही बल्कि एक तरह से पर्सनल ग्रोथ का भी हिस्सा हैं. अलग-अलग बैकग्राउंड के लोगों से जब हम बातें करते हैं, तो उनके विचारों के बारे में भी जानने और समझने का मौका मिलता है.
उनको ज्यादा से ज्यादा अनुभवों को महत्व देना काफी ज्यादा पसंद होता है. अजनबियों के साथ जब हम एक यात्रा करते हैं, तो एडवेंचर नहीं, बल्कि खुद को समझने का भी अच्छा मौका हमको मिलता है.





