
ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसके रक्षा बलों ने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है और उसके पायलट को पकड़ लिया है. ईरान की ओर से शुक्रवार (03 अप्रैल) को दावा किया गया कि अमेरिका के सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराया गया. बताया गया है कि इस विमान से पायलट निकलने में सफल रहा, जिसको ढूंढने के लिए अमेरिकी सैनिक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे थे.
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पायलट लड़ाकू विमान से कूदने के बाद ईरानी क्षेत्र में जा गिरा, जिसको ईरान के रक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया. वास्तव में अगर इस खबर की पु्ष्टि होती है, तो युद्ध के बीच यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है.
ईरान के इस दावे पर अमेरिका का भी बयान सामने आया है. अमेरिका की ओर से ईरान के इन रिपोर्ट्स और दावों का खंडन किया जा रहा है. अमेरिका ने कहा कि उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.





