Viral

अभिषेक नहीं इस युवा बल्लेबाज को खुद से भी बेहतर मानते हैं युवराज सिंह, 35 गेंद पर शतक ठोक मचाई थी सनसनी


IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. इस बात से दुनिया वाकिफ है कि अभिषेक शर्मा के करियर को उड़ान देने में युवराज का अहम योगदान रहा है. अभिषेक भी युवी को अपना गुरु मानते हैं. हालांकि, युवराज सिंह के नजर में एक युवा बल्लेबाज है, जो उनके अनुसार उनसे भी बेहतर है. दिलचस्प बात ये है कि युवराज ने अभिषेक शर्मा नहीं बल्कि 15 साल के युवा खिलाड़ी को खुद से बेहतर बताया है.

जी हां, आपने सही पहचाना. पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर ने 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. वैभव ये सुनकर गदगद हो जाएंगे कि युवराज को लगता है कि बिहार के इस बल्लेबाज का बैट स्पीड उनसे भी बेहतर है. आईपीएल 2026 के बीच युवी ने ये बड़ा दावा किया है.

‘वैभव की बैट स्पीड मेरे से भी बेहतर’
स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत के दौरान युवराज सिंह ने राजस्थान रॉयल्स के नए धुरंधर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस लड़के की बैट स्पीड कमाल की है. सच कहूं तो, मेरी बैट स्पीड भी इतनी तेज नहीं है. बता दें कि हाल ही में वैभव ने अपना 15वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. आईपीएल 2026 में उन्होंने शानदार शुरुआत करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 15 गेंदों पर फिफ्टी ठोककर महफिल लूट ली थी. वो पिछले एक साल से क्रिकेट की दुनिया में धमाका कर रहे हैं. अब युवराज सिंह जैसे दिग्गज ने उनकी तुलना खुद से की है, जो वैभव सूर्यवंशी के लिए गर्व की बात है.

35 गेंदों पर शतक जड़ मचाई थी सनसनी
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामले में भले ही संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन मेगा इवेंट में वो भारत की तरफ से सबसे तेज शतकवीर हैं. उन्होंने ये कारनामा 14 साल की उम्र में किया था. आईपीएल 2025 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 35 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी. वो वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल के बाद आईपीएल में दूसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक IPL में 8 मुकाबले खेले हैं और 218.70 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply