Viral

हिमाचल में बाहरी निजी वाहनों को देना होगा एंट्री टैक्स, जमा करना होगा केवल 100 रुपये


शिमला। हिमाचल में निजी वाहनों के एंट्री टैक्स मामले पर हो रहे विरोध के बाद हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग ने दरों में संशोधन किया है। बाहरी राज्यों के निजी वाहनों पर अब 100 रुपये का प्रवेश शुल्क लगेगा।

पहले यह दर 170 रुपये थी फिर इसे घटा कर 130 रुपये किया गया था। बढ़ी दरें एक अप्रैल से लागू होनी थीं, लेकिन इनका लगातार विरोध हो रहा था। बुधवार को भी ऊना, नालागढ़, बिलासपुर और परवाणू सहित अन्य सभी प्रवेशद्वार पर इसके विरोध में चक्काजाम किया गया था।

विरोध के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेश के बाद संशोधित अधिसूचना विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने जारी की। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि लोगों के विरोध को ध्यान में रखते हुए दरों में कमी की गई है, ताकि व्यापार और आम आवाजाही पर ज्यादा असर न पड़े।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply