Viral

ट्रंप का दुनिया को फिर दिया झटकाः इन चीजों पर लगा दिया 100 फीसदी टैरिफ-देंखे लिस्ट


वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो महत्वपूर्ण कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। पहले आदेश के अनुसार, अमेरिका में आयातित ब्रांडेड दवाओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं, दूसरे आदेश के अनुसार, ट्रंप ने इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे के उत्पादों पर टैरिफ घटाया दिया है।

भारत पर लागू होगा यह टैरिफ
गुरुवार को घोषित नए ढांचे के तहत, भारत सहित उन देशों से पेटेंट वाली दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ लागू होगा, जिन्होंने न तो अमेरिकी वाणिज्य विभाग के साथ रीशोरिंग समझौता किया है और न ही स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) के साथ मोस्ट फेवर्ड नेशन (एमएफएन) मूल्य निर्धारण समझौता किया है। रीशोरिंग वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा वस्तुओं का उत्पादन और निर्माण वापस कंपनी के मूल देश में किया जाता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह उपाय आवश्यक दवाओं के लिए विदेशी देशों पर अमेरिका की निर्भरता को कम करने के लिए बनाया गया है।

100 फीसदी टैरिफ पेटेंट वाले उत्पादों पर लागू
अधिकारी ने एएनआई को आगे बताया कि 100 फीसदी टैरिफ पेटेंट वाले उत्पादों पर लागू है। भारत से आयातित कोई भी पेटेंट वाली दवा, जो उन कंपनियों द्वारा बनाई गई हो जिन्हें रीशोरिंग योजना के लिए मंजूरी नहीं मिली है, उस पर 100 फीसदी टैरिफ लगेगा।

जेनेरिक दवाएं फिलहाल इस छूट के दायरे में हैं, हालांकि अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जेनेरिक दवा उद्योग तेजी से उत्पादन को वापस संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थानांतरित नहीं करता है तो यह स्थिति बदल सकती है।

ट्रंप ने इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे के उत्पादों पर टैरिफ घटाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे के आयात पर राष्ट्रीय सुरक्षा शुल्क में बदलाव किया। इसका उद्देश्य इन धातुओं से बने उत्पादों पर शुल्क की दरों में कटौती करना, अनुपालन को सरल बनाना और आयात मूल्यों की कम रिपोर्टिंग से बचना है।

ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 232 के तहत इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे के आयात पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क बनाए रखेगा, लेकिन यह दर अमेरिकी ग्राहकों द्वारा भुगतान की गई कीमतों पर लागू होगी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं किया गया कि बिक्री मूल्य और परिणामस्वरूप टैरिफ कैसे निर्धारित किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि कुछ आयातकों ने अपने टैरिफ लागत को कम करने के लिए आयात मूल्यों को कृत्रिम रूप से कम कर दिया था। अमेरिका इस्पात, एल्युमीनियम और तांबे से बने उत्पादों पर पहले लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क को समाप्त कर देगा, बशर्ते उत्पाद में इन धातुओं की मात्रा वजन के हिसाब से 15 प्रतिशत से कम हो।

इससे उन उत्पादों पर लगने वाला शुल्क समाप्त हो जाएगा जिनमें धातुओं की मात्रा न्यूनतम होती है, जैसे-एल्युमीनियम ढक्कन वाली इत्र की बोतल या स्टील के छोटे ब्लेड वाला डेंटल फ्लोस कंटेनर।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply