
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के हर हिस्से का विशेष महत्व बताया गया है. जिस तरह हाथों की लकीरें भविष्य का आइना होती हैं, उसी प्रकार हमारी जीभ की बनावट, रंग और आकार भी हमारे स्वभाव, बुद्धिमानी और आने वाले समय के बारे में कई गहरे संकेत देते हैं. कहा जाता है कि जीभ के आकार से व्यक्ति के भाग्य, धन और भविष्य को लेकर विशेष जानकारियां हासिल की जा सकती हैं. इसके अवाला जीभ बुद्धि और व्यक्तित्व को लेकर भी कई संकेत देते हैं. इसके अलावी जीभ के आकार से महिलाओं के भविष्य को लेकर खास जानकारियां हासिल की जा सकती हैं. ऐसे में आइए सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानते हैं जीभ के आकार से मिलने वाले संकेत.
लंबी और नाक को छूने वाली जीभ
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की जीभ इतनी लंबी है कि वह नाक के अगले हिस्से को छू लेती है, तो वह व्यक्ति असाधारण रूप से भाग्यवान होता है. ऐसे लोग जीवन में न सिर्फ अपार सफलता पाते हैं, बल्कि सुख-सुविधाओं के मामले में भी काफी धनी होते हैं. इन्हें भाग्य का साथ हर मोड़ पर मिलता है.
लाल, कोमल और पतली जीभ
जिन लोगों की जीभ का रंग कुदरती रूप से लाल, बनावट में कोमल और आकार में पतली होती है, वे ज्ञान के धनवान होते हैं. ऐसे लोग बहुत चालाक और सीखने के शौकीन होते हैं. आमतौर पर इनका झुकाव आध्यात्मिकता और न्याय की ओर अधिक होता है. अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर ये करियर में उच्च पद प्राप्त करते हैं.
नुकीली और लंबी जीभ
अगर आपकी जीभ आगे से नुकीली और थोड़ी लंबी है, तो यह सौभाग्य की निशानी है. हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो ऐसे लोग कम संघर्ष में अधिक धन-वैभव प्राप्त करते हैं. इनके जीवन में आर्थिक तंगी की संभावना बहुत कम होती है और ये दुनिया के तमाम भौतिक सुखों का आनंद लेते हैं.
महिलाओं के लिए भी खास हैं जीभ से जुड़े संकेत
जीभ की बनावट महिलाओं के भविष्य को लेकर भी विशेष संकेत देती है. ऐसे में जिन महिलाओं की जीभ कोमल और लालिमा लिए होती है, उनका दांपत्य जीवन बहुत सुखद रहता है. उन्हें श्रेष्ठ जीवनसाथी मिलता है और वे परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बहुत अधिक मोटी जीभ संघर्ष का संकेत देती है. ऐसी महिलाओं को अपने लक्ष्यों को पाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
क्या संकेत देती है महिलाओं की पतली जीभ?
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जीभ की बनावट का असर बातचीत के तरीके पर भी पड़ता है. सामुद्रिक शास्त्र के जानकार बताते हैं कि पतली जीभ वाले लोग अपनी बात को स्पष्ट और तर्क के साथ रखने में माहिर होते हैं, जबकि कोमल जीभ वाले लोग स्वभाव से विनम्र और मिलनसार होते हैं.





