Viral

एक-दूसरे के तेल संसाधनों को तबाह करने पर पहुंची जंग, ईरान ने इजरायल की हाइफा रिफाइनरी पर दागी मिसाइल


Israeli refinery catches fire in Iran attack: यूएस-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग सोमवार को 31वें दिन में पहुंच गईं. इसके साथ ही युद्ध और घातक हो गया है और दोनों पक्ष पर खतरनाक मिसाइलें दाग रहे हैं. इजरायल की ओर से ईरान की तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजरायल पर मिसाइलें बरसाईं. इस हमले से इजरायल के उत्तरी इलाके हाइफा में स्थित बाजान तेल रिफाइनरी में आग लग गई. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इस मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है.

हमले से रिफाइनरी परिसर में लगी आग
इजरायल के ऊर्जा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि मिसाइल के मलबे से रिफाइनरी परिसर में आग लगी. इसकी वजह से बिजली आपूर्ति क्षणिक रूप से बाधित हुई, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. ईरान ने सोमवार को हाइफा की जिस बाजान रिफाइनरी पर हमला किया, वह इजराइल की सबसे बड़ी रिफाइनरी है. इसकी क्षमता करीब 2 लाख बैरल प्रतिदिन शोधन की क्षमता है. यह देश की 50-60% ईंधन की आपूर्ति करती है.

कोई खतरनाक रिसाव नहीं- इजरायल
इजरायल के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि हमले में कोई खतरनाक रिसाव नहीं हुआ. इस अटैक के बाद आग लगी थी, जिस पर काबू पा लिया गया. उसने इसे सीमित क्षति करार दिया है. बताते चलें कि पिछले दिनों इजरायल ने ईरान के दक्षिण पार्स (South Pars) गैस फील्ड पर हवाई हमला करके उसे तहस-नहस कर दिया था. वह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस क्षेत्र है, जिसे ईरान और कतर मिलकर ऑपरेट करते हैं. इस हमले में ईरान के असालुयेह (Asaluyeh) में बने के पेट्रोकेमिकल प्लांट भी क्षतिग्रस्त हुए. ईरान ने इसे अपनी ऊर्जा रीढ़ पर सीधा प्रहार बताकर इजरायल पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की थी.

इसके बाद से ईरान लगातार हाइफा और अशदोद की रिफाइनरियों समेत इजराइली सैन्य ठिकानों पर लगातार बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा. जिसमें दोनों पक्षों का नुकसान बढ़ता जा रहा है. साथ ही, दुनिया में तेल-गैस का संकट भी गंभीर रूप ले रहा है.

ग्राउंड अटैक की तैयारी कर रहा यूएस
वहीं, जंग में क्लियर जीत हासिल करने के लिए यूएस अब ईरान में ग्राउंड अटैक की तैयारी में जुटा है. इसके लिए विभिन्न सैन्य ठिकानों पर तैनात सैनिकों और पैरा-कमांडोज को खाड़ी मुल्कों में बने अपने सैन्य अड्डों पर पहुंचा रहा है. ईरान ने भी यूएस को चैलेंज कर दिया है कि अगर उसके सैनिकों ने उनकी धरती पर कदम रखने की कोशिश की तो उनकी वहीं कब्र खोद दी जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply