Viral

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी में की 10-10 रुपए की कटौती, CM मोहन ने जताया आभार


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया फैसले पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का स्वागत किया है. सीएम मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे माहौल के बीच केन्द्र सरकार का यह निर्णय पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने में बेहद महत्वपूर्ण है.

उन्होंने बताया कि इस फैसले से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का असर भारतीय उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा और घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी.

सीएम मोहन यादव ने कहा, “जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में भारत के को नागरिकों राहत देना बेहद सराहनीय कदम है. इस फैसले से न सिर्फ आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि तेल कंपनियों के कामकाज में भी आसानी आएगी.”

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. इससे ईंधन के खुदरा दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि कंपनियां इसका इस्तेमाल बढ़ी हुई कच्ची कीमतों पर पूरा करने के लिए करेंगी.

बुधवार देर रात जारी एक अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है. इस कटौती से अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में पिछले एक महीने में लगभग 50% की वृद्धि का असर आम लोगों पर नहीं पड़ेगा.

घरेलू खपत और निर्यात पर असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस फैसले से घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता बनी रहेगी. वहीं, निर्यात पर भी नियंत्रण रखा गया है. इसके साथ ही डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये प्रति लीटर एवं हवाई ईंधन (एटीएफ) पर 29.5 रुपये प्रति लीटर शुल्क लगाया गया है. उन्होंने इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply