Viral

हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग: दोनों पांव में मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती


कुरुक्षेत्र: पंजाब से पिहोवा में आए एक प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें उसके पांव में गोली लगी है। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर पटियाला निवासी संदीप सिंह उर्फ सन्नी घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गोली चलाने के आरोप पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू पर लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।

घायल संदीप सिंह उर्फ सन्नी का कहना है कि उसने जमीन गगन संधू के भाई से ली हुई है और वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रहा था। उसी दौरान गगन संधू वहां आया और उनका काम रोकने के लिए कहने लगा और उससे बहस करने लगा । जब उसने कहा कि यह जमीन उन्होंने उसके भाई से ली है तो उनको गुस्सा आ गया और उसने मेरे दोनों पांव पर गोली चला दी। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply