Viral

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का कहर! आज रात से इतने दिन तक बारिश-ओले और तेज हवाओं का खतरा, जानें IMD का अपडेट


Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है. ऐसे में कब तक बारिश का मौसम रहने वाला है. आइए जानते हैं आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज हरियाणा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं IMD ने ओले गिरने की भी संभावना जताई है.

IMD ने अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में तेज हवा के साथ ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है. वहीं 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.  मौसम विभाग ने 30 मार्च को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज-चमक के बारिशऔर तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

31 मार्च को आंशिक बादल छाने के आसार हैं. कुछ जिलों में हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं 1 अप्रैल 2026 को नए महीने की शुरुआत हल्के बदलाव के साथ होगी. उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है. तापमान 30–32°C के बीच रह सकता है.

2 अप्रैल को मौसम फिर से साफ हो जाएगा. धूप तेज रहेगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. अधिकतम तापमान 34°C तक पहुंच सकता है. वहीं 3 अप्रैल को गर्मी का असर बढ़ेगा. लू जैसे हालात तो नहीं होंगे, लेकिन दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं. तापमान 35°C के आसपास रह सकता है.

4 अप्रैल को कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं. शाम के समय हल्की आंधी या धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 5 अप्रैल को मौसम मिलाजुला रहेगा. कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है. अधिकतम तापमान 32°C तक रहने की उम्मीद है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply