Viral

उत्तराखंड में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं, इसलिए बढ़ रहा एलपीजी सिलेंडरों का बैकलॉग


खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। केवल पैनिक से बचने की जरूरत है। पहले के मुकाबले हर दिन हालात सुधर रहे है। हालांकि अभी तक एलपीजी का 2.68 लाख सिलिंडरों का बैकलाग चल रहा है, लेकिन जितनी बुकिंग हर राेज हो रही है, उसकी शत प्रतिशत आपूर्ति की जा रही है।

सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि जिनके घरेलू गैस सिलिंडर खाली नहीं है, वे लोग भी बुकिंग करवा रहे है। जब गैस का वाहन उनके दरवाजे पर जा रहा है तो गैस सिलिंडर खाली न होने से वाहन बिना गैस दिए वापस आ रहा है।

शनिवार को खाद्य आयुक्त ने रिंग रोड स्थित खाद्य आपूर्ति भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चारधाम यात्रा में घरेलू और व्यावसायिक सिलिडरों की कमी नहीं आने दी जाएगी। राज्य को आपूर्ति करने वाली गैस कंपनियों ने पूरी तैयारी की है, इसलिए चिंता की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वैकल्पिक ऊर्जा की व्यवस्था भी की जा रही है। वन विकास निगम को जलाैनी लकड़ी की व्यवस्था के लिए कहा गया है। पीएनजी अपने निर्माण कार्य में तेजी लाएगी। राज्य में डीजल, पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं है। आपूर्ति शत प्रतिशत आगे से राज्य के लिए हो रही है।

उनहोंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी और कोटद्वार में कई जगह पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। अभी तक 36300 कनेक्शन पीएनजी से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्राेल और डीजल की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति करने वाले कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पर्याप्त सप्लाई मिल रही है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply