
MP Farmers Schemes: मध्य प्रदेश में पीएम-किसान और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मिलकर किसानों को सालाना 12000 रुपये दे रही हैं. 84 लाख से ज्यादा किसानों को यह फायदा मिल रहा है. भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां करोड़ों की संख्या में किसान रहते हैं जिनके लिए सरकार समय-समय पर तरह-तरह की योजनाएं लाती रहती है. इनमें केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारें मिलकर काम करती हैं. जिससे मदद हर किसान तक पहुंचे.
मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही दो बड़ी योजनाओं की जुगलबंदी ने किसानों की किस्मत चमका दी है. पीएम किसान और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अब मिलकर जबरदस्त असर दिखा रही हैं. इन दोनों स्कीमों के तालमेल से मध्य प्रदेश के लगभग 84 लाख से अधिक किसान परिवारों को हर साल 12000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद मिल रही है.
साल 2025-26 के सरकारी आंकड़ों को देखें तो प्रदेश के लाखों किसान लाभार्थियों को अब तक 6700 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है. अक्सर छोटे और सीमांत किसान खेती के सीजन में नकदी की कमी से जूझते हैं. लेकिन अब इस भारी-भरकम मदद से उन्हें खाद और बीज के लिए परेशान नहीं होना पड़ता.
इस 12000 रुपये के फायदे का गणित बहुत ही सरल है. इसमें 6000 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से पीएम-किसान निधि के रूप में मिलते हैं. जबकि बाकी के 6000 रुपये मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत देती है. यह पूरी सहायता राशि साल भर में कुल 6 किस्तों में किसान के खाते में जमा की जाती है.
इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि हर कुछ महीनों के अंतराल पर किसान के हाथ में नगद पैसा आता रहता है. इससे बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक के जरूरी कामों के लिए किसानों को किसी से उधार नहीं मांगना पड़ता. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के जरिए केंद्र की मदद को दोगुना कर दिया है.
अब किसान समय पर अच्छी क्वालिटी के खाद और उन्नत बीजों का इस्तेमाल कर पा रहे हैं. यह एक्स्ट्रा सपोर्ट मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हो रहा है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की इन योजनाओं ने मिलकर किसानों को न केवल आत्मनिर्भर बनाया है बल्कि उनके भविष्य को भी सुरक्षित किया है.
अगर आप मध्य प्रदेश में रहने वाले किसान हैं और आपने अबतक योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया. तो तुरंत PM-KISAN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें. और दोगुने लाभ का फायदा उठाएं. पोर्टल पर आपको योजना से जुड़ी बाकी जानकारी भी मिल जाएगी.
अगर आप मध्य प्रदेश में रहने वाले किसान हैं और आपने अबतक योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया. तो तुरंत PM-KISAN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें. और दोगुने लाभ का फायदा उठाएं. पोर्टल पर आपको योजना से जुड़ी बाकी जानकारी भी मिल जाएगी.





