
दोस्ती किसी भी इंसान के जीवन का बेहद खूबसूरत हिस्सा होता है. दोस्त अच्छे और खराब दोनों ही समय में साथ देते हैं. लेकिन कई बार हम ऐसे लोगों को अपना दोस्त बना लेते हैं जो केवल अपने फायदे के लिए दोस्ती करते हैं. ये फेक फ्रेंड्स जरूरत पड़ने पर कभी मदद के लिए आगे नहीं होते हैं. अगर आपके सर्कल में भी कुछ ऐसे दोस्त हैं, जो आपकी मानसिक शांति को भंग करते हैं. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप मतलबी दोस्त को दूर कर सकते हैं.
बाउंड्री सेट करें
मतलबी दोस्त केवल आपकी अच्छाई का फायदा उठाते हैं. ऐसे लोग आपको तभी कॉल करेंगे जब उनको आपकी जरूरत होगी. ऐसे में आपको ना बोलना सीखना होगा. हर समय मदद की उम्मीद करते हैं लेकिन जब आपको मदद की जरूरत होती है तो ये दोस्त गायब होते हैं. ऐसे में आप भी उनके काम के लिए ना बोलें, धीरे-धीरे उनसे दूरी बना लें.
पर्सनल जानकारी शेयर ना करें
नकली दोस्तों के साथ अपनी पर्सनल जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए. इस तरह के लोग आपकी पर्सनल बातों को आपके खिलाफ ही इस्तेमाल कर सकते हैं. मतलबी दोस्त से इमोशन्स, फ्यूचर प्लानिंग और पर्सनल लाइफ के बारे में बताना बंद कर दें.
इमोशनल रूप से खुद को अलग करें
मतलबी दोस्त से दूरी बनाने के लिए सबसे पहले अपने इमोशन को दूर करें. भावनाओं को हटाना मुश्किल होता है लेकिन यह बेहद जरूरी है. उनसे उम्मीद करना छोड़ दें. नहीं तो यह दोस्ती आपके लिए बहुत ज्यादा टॉक्सिक हो सकती है. बिना लड़ाई किए चुपचाप इस तरह की दोस्ती से निकल जाए.
बातचीत कम कर दें
मतलबी दोस्त से दूरी बनाने के लिए आप उनसे बातचीत कम कर दें. उनका कॉल आए तो आप बिजी बोलकर उन बात ना करें. उनके साथ बाहर मिलने का कोई प्लान ना बनाएं. धीरे-धीरे आपकी दोस्ती कम हो जाएगी.





