Viral

सावधान! हरियाणा में अगले 3 दिन तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, फसलों को नुकसान की आशंका


हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बुधवार को सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो-तीन दिन तक कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, नूंह व मेवात समेत में बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है। हिसार में बुधवार देर रात बूंदाबांदी हुई। इस समय वर्षा से फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके असर से 29 से 31 मार्च तक प्रदेश, एनसीआर और दिल्ली में लगातार तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा।

इस दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रदेश के करीब 25 से 30 प्रतिशत क्षेत्रों, विशेषकर पश्चिमी, उत्तरी व दक्षिणी हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बुधवार को कई जिलों में दिनभर धूप खिली रही, शाम के समय हल्के बादल छाए।

प्रदेश में सबसे गर्म गुरुग्रामरहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, सोनीपत में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री और न्यूनतम 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply